जमशेदपुर: एमजीएम थाना क्षेत्र में एक युवक ने प्रेम संबंध का झांसा देकर युवती को अपने जाल में फंसाया। आरोपी ने पहले युवती से घनिष्ठता बढ़ाई और उसके कुछ निजी और अश्लील फोटो अपने मोबाइल में ले लिए। बाद में उन्हीं फोटो को वायरल करने की धमकी देकर युवती से मोटी रकम की मांग की।
जब युवती ने रकम देने से इंकार किया, तो आरोपी ने 18 अक्टूबर को फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। इसके बाद भी वह लगातार व्हाट्सएप और सोशल मीडिया के जरिए युवती पर दबाव डालता रहा। मानसिक रूप से प्रताड़ित युवती ने अंततः अपने परिवार के साथ मिलकर थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी दानिस अंसारी (मानगो, ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी) को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस मामले में दूसरा आरोपी, नासिश अंसारी, अभी फरार है और उसकी तलाश तेज कर दी गई है।
पुलिस मोबाइल फोन, चैट और फोटो के तकनीकी साक्ष्य जुटा रही है ताकि आरोपियों के खिलाफ मजबूत चार्जशीट तैयार की जा सके। एमजीएम थाना पुलिस ने इसे साइबर अपराध और महिला की गरिमा से जुड़ा गंभीर मामला बताते हुए कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।
There is no ads to display, Please add some



















































