jamshedpur : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर के प्रथम स्थापना दिवस पर निकाली गई कलश यात्रा

 

जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वरी काली मंदिर समिति, इस्ट प्लांट बस्ती के प्रथम स्थापना दिवस पर शुक्रवार को सुबह मंदिर प्रांगण से गाजे-बाजे के साथ दोमुहानी के लिए कलश यात्रा निकाली गई. इसमें सैंकड़ों की संख्या में महिलाएं एवं पुरुष शामिल हुए. दोमुहानी से कलश में जल भर कर महिलाएं मंदिर आई जहां पुरोहित ने संकल्प कराया.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : बाबा बैद्यनाथ मंदिर में नेपाली मुद्रा सहित डॉलर में भी आया चढ़ावा

मां का भव्य श्रृंगार किया गया

दोमुहानी से लाए गए जल से मां काली का स्नान कराने के साथ ही पुरोहितों ने मां का भव्य श्रृंगार के पश्चात विधि विधान से पूजा किया. इस अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष गलविंदर सिंह ग्वाले ने बताया कि 17 जनवरी 2024 को मंदिर में मां काली की प्रतिमा की स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा किया गया था. मां काली की स्थापना के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर मां का भव्य श्रृंगार, पूजन एवं भंडारा का आयोजन किया गया है. उन्होंने बताया कि आज (17 जनवरी) शुक्रवार को कलश यात्रा एवं माता का भव्य श्रृंगार के साथ पूजन किया गया. वहीं महा प्रसाद व भंडारा का आयोजन (18 जनवरी) शनिवार को किया जाएगा. कार्यक्रम में मुख्य रुप से छोटू पाल, उमाशंकर बेरा,हरिशचंद्र प्रसाद,अरुण प्रसाद,रंजीत,सुजीत,अजीत सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित थे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन जुगसलाई प्रखंड के अध्यक्ष बने अब्बास अंसारी

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Breaking : सोनारी बिंदल मॉल के पास फायरिंग से फैली सनसनी, चार घायल, TMH में चल रहा है इलाज

जमशेदपुर : सोनारी मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास शनिवार को दो गुटों के बीच विवाद ने हिंसक रूप अख्तियार कर लिया। मारपीट के बाद एक गुट के युवकों…

Spread the love

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time