Baharagora : कलश यात्रा के साथ शुरू हुई शिव शांति अनुष्ठान

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के खांडामौदा पंचायत अंतर्गत पांचरुलिया गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय पुन: निर्मित शिव मंदिर में शिव शांति अनुष्ठान का आयोजन किया गया है. जबकि धार्मिक अनुष्ठान के तहत लगभग चार किलोमीटर दूर मालुआ गांव के समीप स्थित रांगड़ो नदी से पूजा पाठ कर 108 महिला, युवती तथा पुरुषों ने मिलकर गाजे बाजे के साथ मंदिर प्रांगण में कलश स्थापना की. जबकि पुजारी शंकर प्रसाद कर, सुबेन्दू बिकास मिश्रा, आसीस मिश्रा, आनंद महापात्रा के शुद्ध मंत्रोच्चारण के साथ पूजा अर्चना की गई. धार्मिक अनुष्ठान में कलश स्थापना के बाद 33 कोटि देबि देवियों का आवाहन, संस्कार, हवन पाठ तथा आरती किया गया. यज्ञ मंडप में कलश स्थापना के समय हर हर महादेव के नारे से पुरा क्षेत्र गूंज उठा तथा पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो गया.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : पिकअप वैन से कुचल कर बाइक सवार की मौत, 10 मार्च को होने वाली थी बेटी की शादी

कीर्तन प्रस्तुत किया गया जाएगा

वहीं एक दिवसीय शिव शांति अनुष्ठान के दौरान रात में मंदिर परिसर में कीर्तन प्रस्तुत किया गया जाएगा.ऊक्त धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए कमेटी के मुखिया पंचानन मुंडा, बीजन धड़ा, सुधांशु मुंडा, सेनापति जेना, भवानी धड़ा, सुजीत गीरि, प्रदीप धड़ा, राकेश धड़ा, ब्रजेश रंजन गिरी, सुदर्शन जेना, सत्यजीत गिरी, रिंकू जेना, चिंटू धड़ा, दिगंबर धड़ा आदि लगे हुए हैं.

इसे भी पढ़ें : Deoghar : आरएल सर्राफ स्कूल में जल संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुहर्रम को लेकर केंद्रीय शांति समिति की बैठक, संवेदनशील जगहों पर सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी, अफवाहों से दूर रहने का नसीहत

उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक ने विधि-व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत एवं साफ-सफाई व्यवस्था की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश जमशेदपुर : मुहर्रम-2026 के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं शांतिपूर्ण…

Spread the love

Jamshedpur : बहरागोड़ा पहुंचा डालसा का न्याय रथ, बनकटा पंचायत और कस्तूरबा विद्यालय में कानूनी जागरूकता शिविर आयोजित

जमशेदपुर : नालसा एवं झालसा के निर्देशानुसार तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में पूर्वी सिंहभूम जिले…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time