Deoghar : पिकअप वैन से कुचल कर बाइक सवार की मौत, 10 मार्च को होने वाली थी बेटी की शादी

देवघर : जिले के सिकटिया डैम करमाटांड़ मुख्य सड़क पर अंबाकनाली गांव के पास गुरुवार को ट्रक के धक्के से बाइक सवार उदय सिंह (45) की मौत गई। हादसे में बाइक सवार दूसरा व्यक्ति साधु नापित (43) गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जख्मी को बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक धावाबाद ( मंझलीबाद) और जख्मी मंजूरगिला गांव के रहने वाले हैं। मृतक उदय सिंह की छोटी बेटी की शादी 10 मार्च को तय हुई थी। परिजनों ने बताया कि उदय और साधु दोनों करौं से बाइक से वापस आ रहे थे, उसी दौरान सिकटिया डैेम के पास अंबाकनाली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने बाइक में धक्का मार दिया, जिससे दोनों जख्मी हो गए।

इसे भी पढ़ें : Goilkera : गोइलकेरा में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, वॉकी टॉकी समेत अन्य सामान बरामद

विधायक ने हर संभव मदद का दिया भरोसा

स्थानीय लोगों ने दोनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने उदय सिंह को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल साधु का प्राथमिक उपचार कर उसे बेहतर इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे के बाद पिकअप वैन को सिकटिया के ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। हादसे की जानकारी पाकर सारठ विधायक चुन्ना सिंह देवघर सदर अस्पताल पहुंचे और घायल और मृतक के परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिया। मृतक अपने पीछे दो पुत्री व एक पुत्र समेत भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है। पहली पुत्री की शादी हो चुकी है जबकि दूसरी पुत्री की शादी तय हो चुकी है। आगामी 10 मार्च को मृतक की पुत्री की शादी होने वाली थी। परन्तु उससे पूर्व पिता की मौत हो जाने से परिवार पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा है। इधर घटना की सूचना मिलते ही कुकराहा पंचायत के मुखिया महादेव सिंह, पूर्व जीप अध्यक्ष के पति अशोक राय, गुड्डू सिंह, विनय सिंह, राकेश सिंह, अमित सिंह समेत अन्य लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचे।

इसे भी पढ़ें : Deoghar : आरएल सर्राफ स्कूल में जल संरक्षण पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Gua : 500 बेरोजगारों की बहाली की मांग पर गुवा सेल खदान में अनिश्चितकालीन चक्का जाम, उत्पादन ठप

Spread the love

Spread the love

Muri  : कलश यात्रा के साथ तुलिन उपरपाडा़ में नवो कुंज पूजा का शुभारंभ

मुरी : श्री श्री पगला बाबा राधवनंद नमो कमिटी के नव कुंज कमिटी तुलिन अंचल उपरपाडा़ में कलश यात्रा के साथ नवो कुंज पूजा का शुभारंभ किया गया।जो अठारह मई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time