Jamshedpur : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन जुगसलाई प्रखंड के अध्यक्ष बने अब्बास अंसारी

तनवीर सचिव व मोहम्मद दुलारे कोषाध्यक्ष बने

जमशेदपुर : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन, जुगसलाई प्रखंड कमिटी की बैठक बृहस्पतिवार को मोहम्मद तनवीर की अध्यक्षता में तेल लाइन स्थित मोहम्मद अब्बास अंसारी के निवास स्थान पर हुई. बैठक में जिला कमिटी के अध्यक्ष मोहन साव पारस एवं महासचिव प्रमोद गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित हुए. बैठक में जुगसलाई प्रखंड के सभी पीडीएस दुकानदार शामिल हुए. सभी ने अपनी समस्याओं को जिला कमिटी के पदाधिकारियों के समक्ष रखा. जिला कमिटी के पदाधिकारियों ने उनकी समस्याओं को सुना और समाधान का आश्वासन दिया. साथ ही सभी साथियों को संगठन के साथ जुड़कर एक साथ रहने की अपील की जिलाध्यक्ष ने कहा कि एक रहेंगे तो नेक रहेंगे, एकता में ही बल है. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग एवं संघर्ष का परिणाम है कि संगठन डीलर्स हित में सरकार से अनुकंपा का लाभ, कमिशन में आंशिक बढ़ोतरी लागू करा पाई हैं.

इसे भी पढ़ें : jamshedpur : अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने धूमधाम से मनाया थल सेना दिवस

डीलर्स की आय में वृद्धि का प्रयास जारी : प्रमोद गुप्ता

महासचिव प्रमोद गुप्ता ने कहा कि आगे भी जिला कमिटी एवं प्रदेश कमिटी डीलर्स के हित में सरकार से मानेदय, कमिशन में बढ़ोतरी, सर्वर-नेटवर्क में सुधार की मांग कर रही हैं, ताकि डीलर्स के आय में वृद्धि किया जा सके बैठक में सभी की सहमति से जुगसलाई प्रखंड के अध्यक्ष के रूप मेंमोहम्मद अब्बास अंसारी, सचिव मोहम्मद तनवीर एवं कोषाध्यक्ष मोहम्मद दुलारे को बनाया गया. बैठक में जुगसलाई प्रखंड के मोहम्मद मुजफ्फर, मोहम्मद सलाउद्दीन, मोहम्मद इस्तियाक, मोहम्मद अरमान, मोहम्मद हयात, मोहम्मद शकील, रामबृक्ष सिंह, मोहम्मद लाल, मोहम्मद हसनैन, मनमोहन प्रसाद, मधुरेश बाजपेई आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: भारतीय धातु संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का किया आयोजन, इस विषय पर हुई चर्चा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत में रिकार्ड 310643 केस का निष्पादन, 36.93 करोड़ का मिला राजस्व

जमशेदपुर सिविल कोर्ट में 12 व घाटशिला अनुमंडल न्यायालय में चार बेंच का किया गया था गठन सस्ता, सुलभ व त्वरित न्याय का उचित मंच है लोक अदालतः डालसा सचिव…

Spread the love

Jamshedpur : गो-महिमा और संस्कारों से गूंजेगा जमशेदपुर, 18 से 20 सितंबर तक होगा श्री गो कृपा कथा महोत्सव

कुसुम कमानी ऑडिटोरियम में होगा तीन दिवसीय आयोजन, पूज्य संत गोपाल मणि जी महाराज करेंगे कथा का वाचन पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन, ध्यान फाउंडेशन (चाकुलिया) एवं श्री गोपाल परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time