जमशेदपुर : मदद की आस में हर चौखट पर दस्तक लगाने को विवश हैं पूजा लोहार । जमशेदपुर प्रखंड के काली माटी पंचायत अंतर्गत सोपोडेरा निवासी पूजा लोहार का पति शुरू लोहार ( 35 वर्षीय ) का 13 जनवरी को निधन हो गया। पति के निधन से पूजा पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। समुचित इलाज के अभाव में पति ने दम तोड़ दिया। वो किडनी रोग से ग्रसित था। पिछले एक साल से पति के बिस्तर पर बीमार पड़े रहने की वजह से घर में खाने के लाले पड़ गए थे।
से भी पढ़ें : Deoghar : पिकअप वैन से कुचल कर बाइक सवार की मौत, 10 मार्च को होने वाली थी बेटी की शादी
मदद के लिए हाथ बढ़ाइए
तीन छोटी मासूम बेटियों, बीमार पति एवं खुद का पेट पालने के लिए पूजा रसोईया के साथ सहायक के रूप में काम करने लगी। जब उससे पूछा गया कि तुम यह काम ही क्यों चुनी। तो पूजा बोली बाबू जो पैसा मिलता था उसमें क्या खाते और कितना का दवा लाते ? इस लिए कारीगर के साथ पार्टियों में जाने लगी। वहां से बचा खाना लाकर बच्चियों का और पति का पेट भरती थी। अपने सामर्थ से बहुत हाथ पैर मारी अपने सुहाग को बचाने के लिए लेकिन… ईश्वर को मुझपर तरस नहीं आया। मैं पहाड़ जैसी जिंदगी कैसे काटूंगी ? तीन-तीन छोटी बेटियों को कैसे पालूंगी , यह सोचकर मेरा बुरा हाल है। मैं किस्से क्या बोलूं , तेरहवीं का काम क्रिया के लिए भी मेरे पास पैसा नही है , किससे मदद मांगूं , कौन मदद करेगा ? यह कहते उसकी आवाज थम सी गई, उसकी आंखें डबडबा गई वो आंसूओं को रोक न सकीं। फिर तो उसकी आंखों से धारा प्रवाह आंसू बहने लगी वो अपनी हाथों से आंसू पोंछती रही। सिसकियां उठती रही। काश ! पूजा के हालत पर कोई सज्जन तरस खाता और मदद को आगे आता । प्लीज़ ! पूजा के हालात पर तरस खाइये मदद के लिए हाथ बढ़ाइए।
से भी पढ़ें : Goilkera : गोइलकेरा में सर्च अभियान के दौरान पुलिस ने नक्सली कैंप किया ध्वस्त, वॉकी टॉकी समेत अन्य सामान बरामद
There is no ads to display, Please add some



















































