Jamshedpur: केरूवाडूंगरी पंचायत में माहवारी स्वच्छता व महिला स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया

 

पोटका / जमशेदपुर : जमशेदपुर से सटे केरूवाडूंगरी पंचायत में माहवारी स्वच्छता व किशोरी महिला स्वास्थ्य को लेकर जोरदार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। पंचायत के मुखिया कान्हु मुर्मू की पहल पर सभी गांवों में कार्यशालाएं आयोजित हो रही हैं, जिनमें ग्रामीण, वार्ड सदस्य, जल सहिया, आंगनवाड़ी सेविका व स्वयंसेवक सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

सैकड़ों किशोरियों व महिलाओं ने भाग लिया

रविवार को पंचायत के भीतरदाढ़ी और बाहरदाढ़ी गांवों में खुले मैदान में आम और इमली के पेड़ की छांव में सार्वजनिक कार्यशालाएं आयोजित की गईं। इन कार्यशालाओं में गांव की सैकड़ों किशोरियों व महिलाओं ने भाग लिया। खास बात यह रही कि कार्यक्रम सार्वजनिक स्थल पर होने से पुरुष वर्ग और राहगीर भी इस अभियान से जुड़े।

कैंसर से बचाव पर जानकारी दी गई

कार्यशाला में झारखंड के ‘पैडमैन’ के नाम से मशहूर निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार ने किशोरियों व महिलाओं को माहवारी स्वच्छता, उचित पोषण, बाल विवाह के दुष्प्रभाव, शिक्षा का महत्व, स्वास्थ्य संबंधी कानून, ब्रेस्ट व सर्वाइकल कैंसर से बचाव जैसे अहम विषयों पर जानकारी दी।

रियूजेबल सैनिटरी पैड वितरित

इस दौरान प्रोजेक्ट बाला के अंतर्गत पर्यावरण अनुकूल रियूजेबल सैनिटरी पैड भी महिलाओं को उपहार स्वरूप दिए गए, जिससे वे अत्यंत प्रसन्न दिखीं। रियूजेबल पैड उनके लिए व्यावहारिक समाधान साबित हो रहे हैं, खासकर उन ग्रामीण महिलाओं के लिए जिन्हें हर महीने पैड खरीदना कठिन होता है।

मुखिया कान्हु मुर्मू ने कहा, “समाज के विकास के लिए महिलाओं और बेटियों को जागरूक करना बेहद जरूरी है। हमारा प्रयास है कि पंचायत की हर महिला और किशोरी को स्वास्थ्य और स्वच्छता के प्रति सजग बनाया जाए।”

इनका सराहनीय योगदान रहा

कार्यक्रम की सफलता में कई स्थानीय प्रतिनिधियों और स्वयंसेवकों की रही अहम भूमिका
इस अभियान में विशेष रूप से वार्ड सदस्य सरोती हेंब्रम, लक्ष्मी हेंब्रम, पानोसोती मार्डी, चम्पा हेंब्रम, सुमन पड़ैया, देवी सरदार, जननी भूमिंज, जल सहिया मंजू भूमिज, फॉलो भूमिज़, लालू भूमिज, रैमत मुर्मू पंचायत सहायक अमृता सिंह आदि का सराहनीय योगदान रहा।

सक्रिय सहभागिता

अब तक यह अभियान बड़ा तालसा, छोटा तालसा, तुरामडीह, भूरीडीह, भीतरदाड़ी, बाहरदाड़ी, हाकेगोडा और चांगिरा गांवों में पहुंच चुका है। आगामी दिनों में केरुआ, धोड़ांगा, आहरघुटू व बंदुहुडांग में भी कार्यशालाएं होंगी। सभी गांवों में अभियान पूर्ण होने के बाद पंचायत स्तर पर एक समापन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें सक्रिय सहभागिता निभाया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी मानगो में दुर्गोत्सव की धूम, विधायक सरयू राय ने किया पंडाल का उद्घाटन 

जमशेदपुर : मानगो डिमना रोड स्थित आस्था स्पेश टाउन हाउसिंग सोसाइटी में दुर्गा पूजा महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है । दुर्गा पंडाल का उद्घाटन स्थानीय विधायक सरयू…

Spread the love

Potka : पूरे परिवार संग मां दुर्गा की शरण में पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली के लिए की प्रार्थना 

पत्नी, बेटों और बेटी के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में की आराधना व अर्पित की पुष्पांजलि, बोले- जनप्रतिनिधि होने के नाते पोटका की पूरी जनता भी मेरे परिवार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time