Jamshedpur: सोनारी गोला बस्ती कबाड़ टाल में भीषण आग, लाखों का नुकसान

जमशेदपुर:  सोनारी थाना क्षेत्र की गोला बस्ती में सोमवार देर रात एक स्क्रैप टाल में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि कुछ ही मिनटों में प्लास्टिक, रबर और लोहे के टुकड़ों से भरा पूरा टाल जलकर राख हो गया।

टाल के मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि आग करीब रात 1:30 बजे लगी, जब सभी लोग पूजा कर घर लौट चुके थे। आग लगते ही आसपास की बस्तियों में हड़कंप मच गया।

धुएं का गुबार और आग की लपटें दूर तक दिखाई दे रही थीं। लोगों ने तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी। सोनारी, बारीडीह और गोलमुरी फायर स्टेशन से छह दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण आग पास की बस्तियों तक नहीं फैल पाई, जिससे बड़ी दुर्घटना टल गई।

प्रारंभिक जांच में अनुमान लगाया गया है कि पास में फोड़े जा रहे पटाखों से निकली चिनगारी से यह आग लगी हो सकती है। फिलहाल पुलिस और दमकल विभाग पूरे मामले की जांच कर रहे हैं।

टाल मालिक सुरेंद्र गुप्ता ने बताया कि जब वे मौके पर पहुंचे तो पूरा टाल जल रहा था। दमकल की कोशिशों के बावजूद करीब पांच लाख रुपए से अधिक का नुकसान हो चुका था। उन्होंने प्रशासन से मदद की अपील की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chandil: नीमडीह थाना प्रभारी ने युवक से की गाली-गलौज, NHRC तक पहुंचा मामला

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से जनता की आवाज बनेंगे रुपेश रजक, दाखिल किया नामांकन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव में वार्ड 16 से प्रत्याशी रुपेश रजकने बुधवार को नामांकन के अंतिम दिन नामांकन दाखिल करने वालों की होड़ रही. जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड…

Spread the love

Jamshedpur : जुगसलाई नप के वार्ड 15 से अंजली मैदान में, बताया विकास का विजन

जमशेदपुर : जुगसलाई नगर परिषद चुनाव की के अंतिम दिन बुधवार को नामांकन प्रपत्र दाखिल करने की होड़ रही। बुधवार को जुगसलाई नगर परिषद के वार्ड 15 से प्रत्याशी अंजली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *