Jamshedpur: नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त ने संभाला कार्यभार

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले में नवपदस्थापित उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण किया. उनके आगमन से जिले के प्रशासनिक महकमे में नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला. पदभार ग्रहण के पश्चात पासवान ने उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी से शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर उपायुक्त ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व में जिले की विकास योजनाएं और अधिक गति प्राप्त करेंगी.

कार्यभार संभालने के दौरान निदेशक एनईपी, जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ), कोषागार पदाधिकारी समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने श्री पासवान से भेंट कर उन्हें नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं.

उल्लेखनीय है कि कार्यभार ग्रहण करने से पूर्व नागेन्द्र पासवान झारखंड सरकार के श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग में अपर सचिव के पद पर कार्यरत थे. उनके पूर्व अनुभव से जिले की योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों को नया परिप्रेक्ष्य मिलने की आशा की जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: बारिश बनी बाधा, कल भी स्थगित रहेंगी 1 से 8वीं तक की कक्षाएं

 

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : उलीडीह में 33 पुड़िया ब्राउन सुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

जमशेदपुर : उलीडीह थाना क्षेत्र के स्वर्णरखा प्रोजेक्ट कॉलोनी में पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए दो युवकों को नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने…

Spread the love

Jamshedpur : टेल्को में सड़क किनारे खड़े क्रेन के समीप झाड़ियों में लगी आग, दमकल विभाग की तत्परता ने आग पर पाया काबू 

जमशेदपुर : टेल्को थाना क्षेत्र के जेम्को से रामाधीन बागान ग्वाला बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। छठ घाट के समीप सड़क…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *