Jamshedpur: बारिश बनी बाधा, कल भी स्थगित रहेंगी 1 से 8वीं तक की कक्षाएं

जमशेदपुर: भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार आगामी 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम जिले में अत्यधिक वर्षा की संभावना है. लगातार बारिश के चलते कई क्षेत्रों में जल जमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई है. नदियों का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने से जनजीवन एवं विशेषकर स्कूली बच्चों की सुरक्षा पर गंभीर असर पड़ सकता है.

उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी कर्ण सत्यार्थी ने वर्तमान स्थिति को दृष्टिगत रखते हुए आपदा प्रबंधन अधिनियम, 2005 की धारा 34 के तहत आदेश जारी किया है. इस आदेश के तहत 20 जून 2025 (शुक्रवार) को जिले के कक्षा 1 से 8 तक के सभी सरकारी, गैर-सरकारी, अल्पसंख्यक एवं सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षाएं स्थगित रहेंगी.

यह आदेश पूरी तरह से एहतियाती रूप में विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जारी किया गया है. उपायुक्त ने संबंधित सभी संस्थानों को निर्देशित किया है कि इस आदेश का पूर्णतः पालन किया जाए.

जिला प्रशासन स्थिति पर निरंतर निगरानी बनाए हुए है और आवश्यकता पड़ने पर आगे के निर्देश समयानुसार जारी किए जाएंगे.

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जलनिकासी की विफलता से डूबा जमशेदपुर, सरयू राय ने JCB से कराई नाले की सफाई

Spread the love

Related Posts

Chaibasa : शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान के निधन से शोक की लहर, कांग्रेसियों ने दी श्रद्धांजलि

चाईबासा : कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास के बड़े भाई एवं पूर्ति दिघिया विद्यालय, प्रखंड जगन्नाथपुर में कार्यरत शिक्षक भूपेंद्र कुमार पान (53) का शुक्रवार को ईलाज के दौरान…

Spread the love

Jamshedpur : वैली व्यू स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद को किया नमन

जमशेदपुर : वैली व्यू स्कूल में भारत के महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती सह राष्ट्रीय खेल दिवस बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्राचार्य मिक्की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time