Jamshedpur: तुलसी भवन में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या काव्य गोष्ठी का आयोजन

जमशेदपुर: तुलसी भवन में गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक विशेष काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें जयशंकर प्रसाद की जयंती भी मनाई गई. इस कार्यक्रम की अध्यक्षता सुभाष मुनका ने की. स्वागत भाषण डॉ. प्रसेनजित तिवारी ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन राम नंदन प्रसाद ने किया. काव्य गोष्ठी का संचालन डॉ. यमुना तिवारी व्यथित ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी उपस्थित थे.

कार्यक्रम का शुभारंभ
कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलित करने से हुई. इसके बाद सरस्वती जी एवं जयशंकर प्रसाद के चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए. सरस्वती वंदना का सुंदर प्रस्तुति नीता सागर ने की.

जयशंकर प्रसाद की जीवनी
इस अवसर पर डॉ. वीणा पांडेय ने जयशंकर प्रसाद जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके साहित्यिक योगदान की चर्चा की.

काव्य सत्र का आयोजन
इसके बाद काव्य सत्र प्रारंभ हुआ, जिसमें इन कवियों ने देशभक्ति और सामाजिकता से प्रेरित रचनाएँ प्रस्तुत कीं:- डॉ यमुना तिवारी व्यथित, डॉ वीणा पाण्डेय भारती, नीलिमा पाण्डेय, नीता सागर चौधरी, माधवी उपाध्याय, अशोक पाठक स्नेही, वसंत जमशेदपुरी, शीतल प्रसाद दूबे, पूनम सिंह, वीणा कुमारी नंदनी, मनीष कुमार, रीना गुप्ता, उदय प्रताप सिंह, बलविंदर सिंह, निशांत सिंह, प्रदीप कुमार राम, नीलम पेड़ीवाल, दिव्येदु त्रिपाठी, शशि कांत ओझा, सुदीप्ता जेठ राउत, शेषनाथ सिंह शरद, मनीष कुमार, विद्याशंकर विद्यार्थी, शुभम कुमार, प्रदीप राम इत्यादि.

 

इसे भी पढ़ें : झंडोत्तोलन के लिए Dumka पहुंचे हेमंत, किया मसानजोर डैम के Eco Friendly Resort का उद्घाटन, देखें वीडियो

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : ईद 21 को, अलविदा की नमाज संपन्न

जमशेदपुर: शहर में शुक्रवार को अलविदा जुमा की नमाज अदा की गई। मस्जिदों में नमाजियों की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे शहर में धार्मिक माहौल देखने को मिला। चांद दिखाई…

Spread the love

Gamharia : आंजनेय इस्पात कंपनी में चोरी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार, छोटा हाथी जब्त

गम्हरिया : गम्हरिया थाना क्षेत्र में स्थित आंजनेय इस्पात लिमिटेड कंपनी के स्टोर रूम से हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में 6 आरोपियों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time