Jamshedpur: हरियाली की ओर बढ़ रहा है जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय, पर्यावरण दिवस पर वृक्षारोपण

जमशेदपुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के एनएसएस विभाग द्वारा एक विशेष पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन विश्वविद्यालय के बिष्टुपुर कैंपस में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डीएसडब्ल्यू डॉ. किश्वर आरा ने की. उन्होंने छात्राओं को पर्यावरणीय बदलावों के प्रभावों से अवगत कराया और वृक्षारोपण के लिए प्रेरित किया. डॉ. किश्वर आरा ने जामुन का पौधा लगाते हुए वृक्षों से मिलने वाले विविध लाभों पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में प्रकृति के संरक्षण के लिए छोटे-छोटे प्रयास अत्यंत आवश्यक हैं.

शिक्षकों और छात्राओं ने मिलकर लगाया पौधा
कार्यक्रम के अंतर्गत वाणिज्य विभाग की अध्यक्ष डॉ. कामिनी, डॉ. रत्ना सहित कई शिक्षकों ने भी पौधारोपण में भाग लिया. छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए नीम, तुलसी, जामुन जैसे औषधीय पौधों के साथ-साथ आम, अमरूद, केला, नींबू और पपीता जैसे फलों के पौधे भी लगाए. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कोऑर्डिनेटर डॉ. ग्लोरिया पूर्ति, एनएसएस ऑफिसर डॉ. सुनीता कुमारी, डॉ. डी. पुष्पलता और डॉ. छगनलाल अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. सभी छात्राओं ने भी पर्यावरण संरक्षण के इस पहल में सक्रिय भागीदारी दिखाई.

इसे भी पढ़ें : Chaibasa: शतरंज समर कैंप के दसवें दिन अनुभव और रणनीति की सीख, संभावनाओं की बिसात पर युवा खिलाड़ी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time