Bahragora: 11.90 करोड़ की लागत से बनेगा आधुनिक बाज़ार और विवाह भवन, तीन योजनाओं के शिलान्यास

बहरागोड़ा: शुक्रवार को बहरागोड़ा प्रखंड रोड स्थित जिला परिषद डाक बंगला परिसर में राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत तीन महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो एवं विधायक समीर कुमार मोहंती ने किया. नारियल फोड़कर स्थानीय लोगों की उपस्थिति में इन योजनाओं की विधिवत शुरुआत कराई गई. इस अवसर पर जिन योजनाओं का शिलान्यास हुआ, उनमें 26 और 66 दुकानों वाले दो अलग-अलग मार्केट कॉम्प्लेक्स तथा एक मैरिज हॉल शामिल हैं. तीनों योजनाओं की अनुमानित लागत लगभग 11.90 करोड़ रुपये है. इन निर्माण कार्यों की एजेंसी जिला परिषद, पूर्वी सिंहभूम को बनाया गया है.

स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में आयोजन
कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, सदस्य भूपति नायक, जिलाध्यक्ष चंडी चरण साव, प्रखंड अध्यक्ष असित मिश्रा, एई प्रताप मोहंती, उप प्रमुख मुन्ना होता, मुखिया झुमा नायक, उप मुखिया विकास मित्र समेत कई पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे. मौके पर आशुतोष मिश्रा, दिनेश साव, कुमार गौरव पुष्टि, निर्मल दुबे, सुमन कल्याण मंडल, मिंटू पाल, रंजीत कुमार बाला, बाप्तु साउ, नव कुंवर, गुरुचरण मांडी, परमेश्वर हेंब्रम, ज्योत्सनामयी बेरा, रासबिहारी साव, पप्पू राउत, जितेंद्र ओझा और सुमित माईती की भी सहभागिता रही. स्थानीय लोगों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि यह योजनाएं क्षेत्र के व्यावसायिक और सामाजिक गतिविधियों को गति देंगी. खासकर ग्रामीण व्यापारियों और आम नागरिकों को अब बेहतर मार्केट व विवाह समारोह स्थल की सुविधा मिल सकेगी.

इसे भी पढ़ें : Jadugora: सिद्धू कान्हू मेमोरियल हाई स्कूल के टॉपरों को किया गया सम्मानित

Spread the love

Related Posts

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

Spread the love

बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time