Jamshedpur: कपाली के इस्लामनगर में फायरिंग की अफ़वाह से हड़कंप, पुलिस ने की पूरी जांच

जमशेदपुर:  मंगलवार रात कपाली के इस्लामनगर वार्ड नंबर 5 में अचानक फायरिंग की अफ़वाह फैलने से इलाके में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। कलीम स्टोर के पास फायरिंग होने की बात सामने आते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। प्रारंभिक जांच में फायरिंग की पुष्टि नहीं हुई, लेकिन पुलिस ने कहा कि मामले की जांच हर एंगल से जारी है।

लड़की के घर में घुसने की कोशिश से शुरू हुआ विवाद
स्थानीय लोगों के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब मोहल्ले के एक घर में लड़की अकेली थी। इसी दौरान एक युवक वहां पहुंचा और घर में घुसने की कोशिश करने लगा। आसपास मौजूद लोगों ने इसका विरोध किया और युवक को बाहर भेज दिया। विरोध से घबराकर युवक ने फोन कर अपने दोस्तों को बुला लिया।

15–18 युवकों का ग्रुप पहुंचा, हथियार लहराने का आरोप
कुछ ही देर में लगभग 15–18 युवक मौके पर आ पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि युवक हथियारों के साथ आए थे. उन्होंने हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की. वे उस युवक को, जो लड़की के घर गया था, अपने साथ ले गए. इसी दौरान भीड़ में यह अफ़वाह फैल गई कि फायरिंग की गई है, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर की तलाशी
सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके को घेर लिया और पूरी तलाशी ली। साथ ही आसपास लगे CCTV फुटेज की जांच भी शुरू की गई ताकि यह स्पष्ट हो सके कि वास्तव में क्या हुआ था। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर पहुंचे युवक कपाली के चांदनी चौक इलाके के रहने वाले हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है. फायरिंग का कोई सबूत नहीं मिला है. घटना में शामिल युवकों की पहचान की जा रही है. आगे की कार्रवाई पर काम जारी है

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time