Jamshedpur: ‘रामचरितमानस’ और ‘लोकनायक तुलसीदास’ पर निबंध प्रतियोगिता, 257 प्रतिभागियों की लेखनी से गूंजा तुलसी दर्शन

जमशेदपुर: पश्चिमी सिंहभूम जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन एवं तुलसी भवन संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तुलसी जयंती समारोह के अंतर्गत रविवार को निबंध प्रतियोगिता संपन्न हुई. प्रतियोगिता दो स्तरों — विद्यालय और महाविद्यालय — पर आयोजित की गई, जिसमें कुल 257 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

महाविद्यालय स्तर पर प्रतिभागियों के लिए विषय था – “लोकनायक तुलसीदास”, जबकि विद्यालय स्तर के छात्रों के लिए विषय रखा गया – “रामचरितमानस के आलोक में हनुमान जी का राष्ट्रीय चरित्र”. इन विषयों ने युवाओं को भारतीय संस्कृति, आदर्शों और साहित्यिक मूल्यों के साथ जोड़ने का अवसर दिया.

प्रतियोगिता को प्रतिभागियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दो स्थानों — तुलसी भवन एवं बागबेड़ा स्थित सरस्वती शिशु मंदिर — में आयोजित किया गया. इससे प्रतियोगिता अधिक सुलभ और सुचारू रही.

कार्यक्रम का आरंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें संस्थान के न्यासी अरुण कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष राम नंदन प्रसाद, मानद महासचिव डॉ. प्रसेनजित तिवारी, कार्यकारिणी सदस्य प्रसन्न वदन मेहता और साहित्य समिति के पदाधिकारी सम्मिलित हुए.

प्रतियोगिता के दौरान निरीक्षक व निर्णायक मंडल में यमुना तिवारी ‘व्यथित’, डॉ. रागिनी भूषण, डॉ. अजय कुमार ओझा, दिव्येन्दु त्रिपाठी, डॉ. वीणा पांडेय ‘भारती’, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डॉ. उदय प्रताप हयात, अशोक पाठक ‘स्नेही’, रीना सिन्हा, सुरेश चंद्र झा, राजेंद्र राज, नीलिमा पांडेय, बसंत जमशेदपुरी, शकुंतला शर्मा, अनीता निधि, माधुरी मिश्रा, जितेश तिवारी, मनीष सिंह वंदन, हरभजन सिंह ‘रहबर’, नीलांबर चौधरी, सुजय कुमार और राजेश कुमार साहु प्रमुख रूप से उपस्थित थे.

प्रतियोगिता के समापन पर सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र और उपहार प्रदान किए गए. कार्यक्रम में प्रतिभागियों के अभिभावक और शिक्षक-शिक्षिकाएं भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन को सामाजिक और शैक्षणिक समर्थन मिला.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर नेहरू युवा केंद्र और विद्यार्थियों ने साझा किया राष्ट्रभक्ति का भाव

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जय मां दक्षिणेश्वरी काली के जयघोष के साथ इस्ट प्लांट बस्ती में अमावस्या पूजा सपंन्न

जमशेदपुर : श्री श्री दक्षिणेश्वरी सार्वजनिक काली मंदिर इस्ट प्लांट बस्ती में बैशाख माह अमावस्या के अवसर पर गुरुवार को विशेष पूजा का आयोजन किया गया. इस अवसर पर मां…

Spread the love

Gua :  सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में डीएवी चिड़िया के बच्चों का उम्दा प्रदर्शन, इशान शाह 92.4% प्रथम,आस्था परमार, 87.6% द्वितीय एवं अभिज्ञान प्रकाश 87.4% ने पाया तृतीय स्थान

गुवा : सारंडा वन क्षेत्र स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल चिड़िया के बच्चों ने केद्रीय माध्यमिक कक्षा दशम सीबीएसई संचालित बोर्ड परीक्षा में उम्दा प्रदर्शन कर फिर से इस बार जिले में…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time