Jamshedpur: दो स्वर्ण जीतकर लौटी स्नेहा, स्वागत के लिए नहीं पहुंचा प्रशासन – भाजपा नेता ने कसा तंज

जमशेदपुर:  थाईलैंड में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्ट्रेंथलिफ्टिंग एवं इनक्लाइन बेंच प्रेस चैंपियनशिप 2025 में दो स्वर्ण पदक जीतकर लौटी मानगो की बेटी स्नेहा कुमारी का सोमवार को टाटानगर स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया. स्नेहा हावड़ा से होते हुए जमशेदपुर पहुंचीं, जहाँ भाजपा नेताओं ने उन्हें माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. स्वागत कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार और ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष सागर राय ने किया.

दिनेश कुमार ने स्नेहा की उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा, “झारखंड की बेटी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत और प्रदेश का नाम ऊंचा किया है. लेकिन यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वागत के लिए न तो जिला प्रशासन का कोई प्रतिनिधि आया और न ही कोई खेल पदाधिकारी. यह राज्य सरकार की खिलाड़ियों के प्रति उदासीनता को दर्शाता है.”

दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा खिलाड़ियों के साथ खड़ी रही है. उन्होंने आश्वस्त किया कि स्नेहा जैसी प्रतिभाओं को हर स्तर पर सम्मान और समर्थन मिलेगा.
स्नेहा के पिता कामेश्वर ठाकुर, भाई सौरव ठाकुर और उनके करीबी मित्र भी स्टेशन पर मौजूद थे. परिजनों ने बेटी की ऐतिहासिक उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए जोरदार स्वागत किया.

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: थाईलैंड में लहराया जमशेदपुर की बेटी का परचम, स्नेहा ने जीते दो स्वर्ण
Spread the love

Related Posts

Potka : गंगाडीह में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ, भक्तिमय हुआ वातावरण

पोटका : गंगाडीह गांव में अष्टम पहर हरिनाम संकीर्तन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं सहित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पूरे गांव…

Spread the love

Bahragora : माँ मंगला उषा पूजा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा में दिखा भक्ति का उत्साह

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के परुलिया, कुम्हारडुबी, पारुलिया सहित कई गांव में मंगलवार को माँ मंगलाउषा पूजा के अवसर पर श्रद्धालुओं का अपार जनसैलाब उमड़ पड़ा, जिससे पूरा क्षेत्र…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time