Jamshedpur: शताब्दी मजूमदार ने परीक्षा केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, कदाचार मुक्त परीक्षा की अपील

जमशेदपुर: झारखंड में जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है. इस संदर्भ में पदाधिकारियों द्वारा सभी परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया जा रहा है.

 

कॉर्पोरेट कॉलेज में निरीक्षण

इसी क्रम में, धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार ने आज कॉर्पोरेट कॉलेज में आयोजित इंटर परीक्षा के कक्षों का निरीक्षण किया. उन्होंने केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं और सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की व्यवस्था का जायजा लिया.

 

निर्देश और निगरानी

परीक्षा के पारदर्शी संचालन के लिए उन्होंने केंद्राधीक्षकों, परीक्षा कार्य में लगे अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए कि वे पूरी पारदर्शिता के साथ परीक्षा का संचालन करें. साथ ही, उन्होंने यह सुनिश्चित करने की बात कही कि झारखंड अधिविद परिषद द्वारा जारी नियमों का पूरी तरह से पालन किया जाए.

 

प्रतिबंधित उपकरणों का प्रयोग नहीं होगा

अनुमंडल पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से यह निर्देश दिया कि परीक्षा कक्ष के अंदर किसी भी परीक्षार्थी को मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, हेडफोन या अन्य प्रतिबंधित उपकरण लाने की अनुमति नहीं होगी. उन्होंने परीक्षा केन्द्रों के शिक्षकों को निर्देश दिया कि वे छात्रों की अच्छी तरह से जांच करें और फिर उन्हें परीक्षा कक्ष में बैठने दें, ताकि परीक्षा कदाचार मुक्त तरीके से संपन्न हो सके.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आर्मी का फर्जी चीफ इंजिनियर बन लोगों को नौकरी दिलाने वाले अंतर राज्यीय गिरोह का खुलासा

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : करनडीह चौक पर ट्रैफिक सिग्नल की शुरुआत,  विधायक संजीव सरदार ने स्विच ऑन कर किया उद्घाटन

ट्रैफिक व्यवस्था को मिलेगी मजबूती, हजारों लोगो को जाम से मिलेगी बड़ी राहत जमशेदपुर : पिछले कई वर्षों से लंबित करनडीह ट्रैफिक सिग्नल का शुभारंभ गुरुवार को विधिवत पूजा-अर्चना के…

Spread the love

Baharagoda : टोटासाई में ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का भव्य आयोजन, विधायक समीर मोहंती ने किया उद्घाटन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड के सांड्रा पंचायत स्थित टोटासाई गांव में सांस्कृतिक कला और सौहार्द का संगम देखने को मिला। अवसर था ‘शिल्पी कुंदन कुमार नाइट’ का, जिसका भव्य उद्घाटन…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *