Jamshedpur : सामाजिक-धार्मिक गतिविधियां जारी रखेगी अर्पण संस्था, दीपावली, छठ एवं कार्तिक पूर्णिमा पर करेगी सेवा कार्य

जमशेदपुर : शहर की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था अर्पण ने परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी दीपावली, छठ महापर्व और कार्तिक पूर्णिमा जैसे पावन अवसरों पर विभिन्न सेवा गतिविधियों का आयोजन करने का संकल्प लिया है। इसी क्रम में संस्था की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई, जिसमें सदस्यों ने मिलकर सेवा कार्यों की रूपरेखा तय की।

दीपावली पर्व पर संस्था द्वारा बोड़ाम प्रखंड के ब्रजपुर गाँव सहित शहर के अन्य क्षेत्रों में जरूरतमंद परिवारों के बीच पूजन सामग्री, बच्चों के लिए नए कपड़े, गर्म वस्त्र, पटाखे, मिठाई एवं उपहार वितरित किए जाएंगे।

छठ महापर्व व कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर संस्था द्वारा स्वर्णरेखा नदी घाट पर छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सेवा की जाएगी।

इस बैठक में जूगुन पांडे, विभास मजूमदार, प्रिंस सिंह, बलबीर मंडल, घनश्याम भिरभरिया, रंजीत कुमार, सरबजीत सिंह टॉबी, तरनप्रीत सिंह, सौरव चटर्जी, कौशिक प्रसाद, आशुतोष बनर्जी, विकास गुप्ता, रौनक शुक्ला, अमित पौदार, विक्रम सिंह, समर झा, लख्खिकांत घोष, अनूप तिवारी, बिट्टू मुखी, सूरज चौबे, सागर चौबे, मनू ढोके, आकाश गोप, मनोज हलदर, शुरू पात्रों, सूरज पाल, धीरज सिंह, चंदन, सौरव रजक एवं अन्य सदस्यों ने सम्मिलित होकर सेवा कार्यों को सफल बनाने का संकल्प लिया।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : रोटरी क्लब और पुलिस के सहयोग से पुलिस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time