Jamshedpur : रोटरी क्लब और पुलिस के सहयोग से पुलिस अस्पताल में स्वास्थ्य जांच शिविर

  • एसएसपी ने किया उद्घाटन, पुलिसकर्मियों को मिला मुफ्त परामर्श और सस्ती जांच सुविधा
  • विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी पुलिसकर्मियों को जरूरी स्वास्थ्य सलाह

जमशेदपुर : साकची शीतला मंदिर स्थित पुलिस अस्पताल में रविवार को रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी और जमशेदपुर पुलिस के संयुक्त सहयोग से एकदिवसीय स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन एसएसपी पीयूष पांडे ने किया। इस अवसर पर पुलिसकर्मियों को विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने मुफ्त स्वास्थ्य परामर्श दिया। आरोग्यम जांच केंद्र की ओर से ब्लड टेस्ट, शुगर टेस्ट, बीपी चेकअप, पीएफटी, हाइट-वेट टेस्ट और ऑडियोमेट्री टेस्ट पर 50 प्रतिशत की छूट दी गई। सामान्यतः 2500 रुपये का पैकेज यहां मात्र 500 रुपये में उपलब्ध कराया गया। साथ ही पुलिसकर्मियों को जन औषधि केंद्र के माध्यम से मुफ्त दवाएं भी दी गईं।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : रन फॉर गजराज मैराथन पर बवाल, मुखिया ने वन विभाग पर आदिवासियों की उपेक्षा का लगाया आरोप

250 पुलिसकर्मियों की जांच का लक्ष्य, अब तक 150 की हुई जांच

रोटरी क्लब ऑफ जमशेदपुर स्टील सिटी के सचिव जितेश कुमार चौधरी ने बताया कि शिविर में जनरल फिजिशियन, कार्डियोलॉजिस्ट, डेंटल, गायनो, पीडियाट्रिक और जनरल सर्जन जैसे विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने पुलिसकर्मियों की जांच की। अब तक करीब 150 पुलिसकर्मियों की जांच की जा चुकी है, जबकि कुल 250 पुलिसकर्मियों की जांच का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर पुलिस बल को न केवल स्वास्थ्य सुरक्षा बल्कि जागरूकता की दिशा में भी सशक्त करेंगे।

Spread the love

Related Posts

Potka : ब्रेन मलेरिया से मृत पांच मासूमों की स्मृति में लगा रक्तदान शिविर

पोटका : ब्रेन मलेरिया से जान गंवाने वाले पांच मासूम छात्रों की स्मृति में हल्दीपोखर पंचायत भवन में मुखिया देवी कुमारी भूमिज की पहल पर एक दिवसीय स्वैच्छिक रक्तदान शिविर…

Spread the love

Potka : ब्रेन मलेरिया पर नियंत्रण की ओर बढ़ता अभियान, 50 शिविरों में हुई जांच

पोटका : ब्रेन मलेरिया पर नियंत्रण के लिए स्वास्थ्य विभाग का अभियान तेज हो गया है। सोमवार को मलेरिया जांच शिविरों की संख्या बढ़ाकर 50 कर दी गई, जहां बड़ी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time