Jamshedpur : सामाजिक कार्यकर्ता उमेश खिरवाल का निधन, अधिवक्ता सुधीर पप्पू ने जताया शोक

जमशेदपुर : जुगसलाई निवासी सामाजिक कार्यकर्ता उमेश प्रसाद खीरवाल (टप्पू) का रविवार को बेंगलुरु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर शहर में पहुंचते ही उनके परिचित एवं शुभचिंतको में शोक की लहर दौड़ गई। उमेश प्रसाद खिरवाल के निधन पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने गहरी संवेदना व्यक्त की। सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार उमेश खिरवाल आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की बच्चियों की शादी एवं बच्चों की पढ़ाई लिखाई में हमेशा बढ़ चढ़कर सहयोग करते रहे हैं। वे शंकराचार्य जी के सानिध्य में रहकर सनातन हिंदू विचारधारा का प्रचार प्रसार करते रहे हैं। वे धर्म प्रेमी थे परंतु अतिवादी नहीं थे और उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि उनके हार्ट का ऑपरेशन हुआ था और ब्रायन प्रभावित हो गया था, जिसका  बेंगलुरु में इलाज चल रहा था। जहां उन्होंने रविवार को अंतिम सांस ली। सोमवार को पार्थिव शरीर हवाई मार्ग से शहर आएगा और दोपहर तीन बजे जुगसलाई डी कोस्टा रोड स्थित आवास से अंतिम यात्रा शुरू होगी। शिव घाट पर अंतिम संस्कार किया जाएगा।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : आरटीआई कार्यकर्ता संघ की बैठक में सूचना आयुक्त की नियुक्ति में राजनीतिक दखलअंदाजी की आलोचना, राज्यपाल से शिकायत का निर्णय

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सरयू राय और चक्रधरपुर डिवीजन के डीआरएम के बीच हुई बातचीत, डीआरएम ने स्वीकारा, टाटानगर जंक्शन पर ट्रेने विलंब से पहुंच रही हैं; कारण भी बताया

विधायक सरयू राय ने दो टूक कहा, दो-चार दिनों में ट्रेनों की लेटलतीफी दूर कर जनता में विश्वास जगाएं ट्रेनों की लेटलतीफी के आंकड़ों का विश्लेषण होगा, सोमवार को सरयू…

Spread the love

Jamshedpur : आरएमएस हाई स्कूल के स्थापना के 25 वर्ष पूरे, संस्थान ने मनाया सिल्वर जुबिली समारोह

जमशेदपुर : शहर के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों में शुमार आरएमएस हाई स्कूल, खुंटाडीह (सोनारी) ने शिक्षा के क्षेत्र में अपने सफल 25 वर्ष पूरे कर लिए हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time