Jamshedpur: “हमारे वोटों की चोरी रोकें” अभियान में उमड़ा जनसैलाब, युवाओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

जमशेदपुर:  झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर आज टाटानगर मंडल क्षेत्र में “हमारे वोटों की चोरी रोकें” जन-जागरूकता एवं हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। यह कार्यक्रम पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में आयोजित हुआ। अभियान का नेतृत्व जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे और मंडल अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने किया।

अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे ने कहा कि मतदाता सूची में हेराफेरी कर नागरिकों को उनके मताधिकार से वंचित किया जा रहा है। उन्होंने कहा, “लोकतंत्र की जड़ मतदाता के अधिकार से मजबूत होती है, लेकिन आज कई विधानसभाओं में लाखों नाम मतदाता सूची से गायब हैं। कुछ प्रविष्टियाँ डुप्लीकेट या अधूरी हैं और कुछ समुदायों को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। यह केवल वोट की नहीं, बल्कि जनता की आवाज की चोरी है।”

चुनाव आयोग से की गई प्रमुख माँगें
दुबे ने मांग की कि चुनाव आयोग तत्काल मतदाता सूची की पारदर्शिता सुनिश्चित करे। उन्होंने निम्न सुझाव रखे —

  • मतदाता सूची फोटो सहित सार्वजनिक रूप में उपलब्ध कराई जाए।
  • हर चुनाव से पहले जोड़े व हटाए गए नामों की सूची सार्वजनिक हो।
  • नाम गलत हटाए जाने पर त्वरित शिकायत निवारण प्रणाली बने।
  • नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया की अंतिम तिथि पहले से घोषित की जाए।
  • मतदाता दमन में शामिल अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।

अभियान में बड़ी संख्या में आम नागरिक, युवा और दुकानदार शामिल हुए। सभी ने अपने हस्ताक्षर के माध्यम से इस अभियान को समर्थन दिया और कहा कि यह पहल लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में एक आवश्यक कदम है।

कार्यक्रम में आनंद बिहारी दुबे, मुन्ना मिश्रा, आशीष ठाकुर, ब्रजेन्द्र तिवारी, रंजीत सिंह, अवधेश कुमार सिंह, सन्नी सिंह, सुल्तान अहमद, शमशेर आलम, नारायण डे, रोहन रजक मोनू, अजय कुमार दास, सुशील घोष, राजेश दुबे पप्पू, सैलेन्द्र कुंवर, राजेश साहू, इमरान खान, अजय यादव, प्रदीप मालाकार समेत अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: देवनगर बाराद्वारी दुर्गा पूजा कमेटी को मिला नया नेतृत्व, रवि जयसवाल बने अध्यक्ष

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time