Jamshedpur: टाटानगर ओवरब्रिज पर रफ्तार का कहर, सब्जी विक्रेता को रौंदा – टेंपो को भी मारी टक्कर

जमशेदपुर:  टाटानगर रेलवे स्टेशन स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर मंगलवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। एक 407 ट्रक ने सड़क किनारे सब्जी बेच रहे व्यक्ति को रौंद डाला। हादसे के बाद भी ट्रक चालक नहीं रुका और आगे जाकर एक टेंपो को भी ठोकर मार दी। इसके बाद वह वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।

 

स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल सब्जी विक्रेता को तुरंत खासमहल स्थित सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक इतनी तेज रफ्तार में था कि चालक नियंत्रण खो बैठा और सीधे सब्जी विक्रेता को कुचल दिया। हादसे में उसका सिर भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को जब्त कर लिया। वाहन का नंबर ट्रेस कर मालिक की जानकारी निकाली जा रही है ताकि चालक की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जा सके।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा। स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ओवरब्रिज पर अक्सर भारी वाहन तेज रफ्तार से गुजरते हैं, जिससे हादसों का खतरा बना रहता है। उन्होंने प्रशासन से ट्रैफिक व्यवस्था दुरुस्त करने और लापरवाह चालकों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: घर पर अकेला था युवक, दुपट्टे से फांसी लगाकर दी जान, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : टुइलाडुंगरी शीतला माता मंदिर में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेक लिया आशीर्वाद

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव के सप्तमी दिवस पर बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने माथा टेककर आशीर्वाद लिया.…

Spread the love

jamshedpur : श्री श्री शीतला माता मंदिर टुइलाडुंगरी के चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली मचा रही धूम

जमशेदपुर : श्री श्री शीतला माता मंदिर, टुइलाडुंगरी में चल रहे चैत्र नवरात्रि ज्वारा महोत्सव में छत्तीसगढ़ से आए जश गायन मंडली पूरे जमशेदपुर शहर में धूम मचा रही है,…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time