जमशेदपुर: कोवाली थाना क्षेत्र के हल्दीपोखर हॉस्पिटल रोड स्थित एक घर में बीती रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने घर से सोने-चांदी के गहने और नकद रकम समेत करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।
घर खाली था, टूटा मिला ताला
पीड़ित गोरागों कैवर्त और उनकी पत्नी पूजा कैवर्त ने बताया कि घटना के समय वे घर पर नहीं थे। परिवार के अन्य सदस्यों ने फोन कर सूचना दी कि घर का ताला टूटा हुआ है। जब वे लौटे, तो देखा कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा पड़ा था और अंदर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। गोदरेज अलमारी का ताला भी टूटा था, जिसमें रखे गहने और नकद गायब थे।

पुलिस की जांच तेज
सूचना मिलते ही कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया है ताकि साक्ष्य एकत्र किए जा सकें। पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।
थाना प्रभारी का बयान
कोवाली थाना प्रभारी ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी की जाएगी। चोरी की इस घटना से इलाके के लोगों में दहशत और आक्रोश का माहौल है। लोग रात में गश्त बढ़ाने और पुलिस की सक्रियता की मांग कर रहे हैं।
इसे भी पढ़ें :
Seraikela : शहरबेड़ा छठ घाट हादसे पर विधायक सविता महतो ने जताया दुख, प्रभावित परिवारों से की मुलाकात


















































