Jamshedpur: ‘अबुआ आवास योजना’ से गरीबों का घर का सपना हुआ पूरा, लाभुकों को सौंपी गई घर की चाबी

जमशेदपुर:  जमशेदपुर प्रखंड के हितकू ग्राम पंचायत में आयोजित आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार कार्यक्रम के तहत ‘सेवा का अधिकार सप्ताह’ शिविर में गरीब परिवारों के लिए खुशियों भरा दिन था। इस मौके पर अबुआ आवास योजना, प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण और जनमन आवास योजना के अंतर्गत निर्मित पूर्ण आवासों का गृह प्रवेश किया गया।

जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू और पंचायत जनप्रतिनिधियों ने 15 लाभुकों को प्रतीकात्मक रूप से उनके नए घर की चाबी सौंपकर उनका गृह प्रवेश कराया। इस अवसर पर लाभुकों ने राज्य सरकार और संबंधित विभागों को धन्यवाद देते हुए खुशी जताई।

हितकू ग्राम पंचायत के अलावा प्रखंड की अन्य ग्राम पंचायतों के कुल 50 लाभुकों को भी अपने नए आवास में आज गृह प्रवेश का अवसर मिला। लाभुकों ने बताया कि यह योजना उनके लिए आशा और सुरक्षा का प्रतीक बन गई है, जिससे उनके परिवारों के लिए स्थायी आवास सुनिश्चित हुआ है।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने कहा कि अबुआ आवास योजना के माध्यम से ग्रामीण गरीब परिवारों को अपने घर बनाने का अवसर मिल रहा है। यह योजना केवल आवास ही नहीं देती, बल्कि परिवारों को सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक अहम कदम है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: महिलाओं के खिलाफ हिंसा उन्मूलन का अंतरराष्ट्रीय दिवस, लिव-इन व्यवस्था पर उठा सवाल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time