Jamshedpur: उप विकास आयुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर:  समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान ने नागरिकों की समस्याओं को सुना और समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर विभिन्न प्रखंडों और शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपने आवेदन जमा किए।

आवेदन में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा, म्यूटेशन और भूमि विवाद, बैंकिंग समस्याएं, अनुकंपा नियुक्ति, जन्म प्रमाण पत्र, राशन कार्ड में नाम जोड़ने, जमीन पर अवैध कब्जा, लंबित वेतन भुगतान, चौकीदार भर्ती की जानकारी, अतिक्रमण की शिकायत और अन्य जनहित से संबंधित मुद्दे शामिल थे।

उप विकास आयुक्त ने सभी प्राप्त आवेदन संबंधित विभागों को अग्रसारित किए और स्पष्ट किया कि हर आवेदन पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया जनता के लिए पारदर्शिता और त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने कहा कि इस पहल से उन्हें सीधे अधिकारियों तक अपनी समस्याएं पहुंचाने का अवसर मिला है और उम्मीद है कि उनके मुद्दों का शीघ्र समाधान होगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Jamshedpur: ‘अबुआ आवास योजना’ से गरीबों का घर का सपना हुआ पूरा, लाभुकों को सौंपी गई घर की चाबी


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time