Potka: पोटका में हर गाँव-हर घर पहुँच रही सेवा — ‘सरकार आपके द्वार’ अभियान ने ग्रामीणों को दी ताक़त

जमशेदपुर:  पोटका प्रखंड के बालिजुरी पंचायत में मंगलवार को आयोजित “आपकी योजना–आपकी सरकार–आपके द्वार” कार्यक्रम का शुभारंभ पोटका विधायक संजीव सरदार ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान के लिए शिविर में तुरंत सेवाएँ प्रदान की गईं।

कार्यक्रम का आयोजन ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखकर किया गया ताकि लोग सीधे अपने पंचायत में सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुँचे और पेंशन, आवास, जाति प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा, खाद्यान्न तथा अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन और स्वीकृति पत्र प्राप्त किए। कई मामलों का समाधान मौके पर ही किया गया।

विधायक संजीव सरदार ने उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा, “सरकार जनता के द्वार तक पहुँच रही है। हमारा उद्देश्य साफ है—हर परिवार को योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा और देरी के मिले। कोई भी पात्र परिवार वंचित न रहे। ग्रामीणों से अपील है कि वे इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाएँ और अपने गाँव के विकास में सक्रिय रूप से भाग लें।”

उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान राज्य सरकार जनहित के लिए निरंतर कार्य कर रही है और विकास को सबसे पहले लोगों तक पहुँचाने को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

कार्यक्रम में पोटका सीओ निकिता बाला, बीडीओ अरुण मुंडा, पूर्व जिला परिषद हीरामणि मुर्मू, पूर्व जिला परिषद चन्द्रवती महतो और झामुमो नेता सुनील महतो सहित अन्य अधिकारी और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

 

 

इसे भी पढ़ें : 

Jamshedpur: उप विकास आयुक्त ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, पदाधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई का निर्देश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : दो दिनों से सड़क पर गिरा है कंटीले पेड़ की टहनी , जिम्मेदार बेखबर

जमशेदपुर : नीलडीह इवनिंग क्लब के पास मुख्य सड़क पर जंगली जलेबी के पेड़ का एक बड़ा हिस्सा टूट कर गिरा है। पिछले दो दिनों उक्त पेड़ की टहनी खतरनाक…

Spread the love

Jamshedpur : 28 सितंबर को चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आमबागान मैदान से उपायुक्त कार्यालय तक निकलेगा मार्च

जमशेदपुर : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली, एसआईआर प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time