Jamshedpur: संतान नहीं होने से परेशान महिला ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

जमशेदपुर:  जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के पटेलनगर रोड नंबर 7 में सोमवार दोपहर एक दर्दनाक घटना हुई। संतान न होने के कारण मानसिक रूप से परेशान महिला सोनी कुमारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।

जानकारी के अनुसार, सोनी कुमारी की शादी 10 दिसंबर 2018 को रांची में हुई थी। शादी के कुछ साल बाद से ही वह अपने मायके टेल्को आकर रहने लगी थी। 6 साल बीत जाने के बाद भी संतान न होने की वजह से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। परिवार ने बताया कि इससे पहले भी सोनी कई बार फांसी लगाने की कोशिश कर चुकी थी और उसका इलाज रांची और जमशेदपुर में चल रहा था।

सोनी सोमवार को घर पर अकेली थी। उसने अपने दुपट्टे के सहारे फंदा बनाकर खुद को झुला लिया। परिजन जब घर लौटे तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिशों के बावजूद सोनी ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया और सोनी को फंदे से उतारकर तत्काल टीएमएच अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सोनी का पति रांची में रहता था और देर रात जमशेदपुर पहुंचा। पुलिस ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की जांच जारी है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Chakulia: सुनिल महतो की हत्या का खुलासा, झाड़ग्राम से पकड़ा गया हत्या का आरोपी

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल खदान का चक्का जाम आंदोलन दूसरे दिन भी रहा जारी , उत्पादन व परिवहन पूरी तरह प्रभावित

गुवा : गुवा सेल खदान क्षेत्र में स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग को लेकर चल रहा अनिश्चितकालीन चक्का जाम आंदोलन लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी जारी रहा।…

Spread the love

Bahragora : शिक्षा से ही विद्यार्थी अपने लक्ष्य का करें निर्धारण : समीर मोहंती

बहरागोड़ा : मंगलवार को बहरागोड़ा प्रखंड के पाटबेड़ा स्थित मॉडल विद्यालय परिसर में शिक्षा और उत्साह का संगम देखने को मिला, जहाँ 10वीं तथा 12वीं के कला व विज्ञान संकाय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time