Chakulia: सुनिल महतो की हत्या का खुलासा, झाड़ग्राम से पकड़ा गया हत्या का आरोपी

चाकुलिया:  चाकुलिया थाना क्षेत्र में 16 नवंबर को सुनिल महतो की हत्या के मामले ने पूरे इलाके को हिला दिया था। मृतक के परिवार की शिकायत पर वादिनी बुलु रानी महतो के लिखित बयान के आधार पर पुलिस ने चाकुलिया थाना में कांड संख्या 81/2025 दर्ज की थी। बयान में बताया गया था कि अज्ञात अपराधी ने उनके पुत्र के सिर पर घातक हथियार से वार कर हत्या कर दी और मृतक की मोबाइल व मोटरसाइकिल लेकर फरार हो गया।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और अनुमंडल पुलिस अधिकारी, घाटशिला ने एक विशेष टीम बनाई। टीम का नेतृत्व पुलिस निरीक्षक, धालभूमगढ़ ने किया। तकनीकी विश्लेषण, मानवीय आसूचना और सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपी की पहचान की गई। पता चला कि आरोपी घटना के बाद पश्चिम बंगाल के झारग्राम और आसपास के क्षेत्रों में लगातार ठिकाना बदलकर छिपा हुआ था।

पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चाकुलिया मिस्त्रीपाड़ा निवासी नीरज बेरा (27 वर्ष) को झाड़ग्राम के रघुनाथपुर स्थित लॉज से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के पास से पुलिस ने बरामद किया:

  • हत्या में इस्तेमाल लोहे का रॉड (मिट्टी लगी हुई)
  • मृतक का मोबाइल (रियलमी कंपनी)
  • मृतक की मोटरसाइकिल (Honda SP 125, रजिस्ट्रेशन JH05DC-5369)
  • मोटरसाइकिल की चाबी और खून लगा कपड़ा
  • ओप्पो मोबाइल और सिम कार्ड
  • नीली रंग की खून लगी जैकेट
  • सभी सामानों को विधिवत जब्त कर लिया गया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मौजूद हैं। उसे न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। मामले में आगे की जांच जारी है। इस कार्रवाई में पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार गुप्ता (धालभूमगढ़), थाना प्रभारी संतोष कुमार (चाकुलिया), एसआई अजित कुमार, एसआई कबिन्द्र पोद्दार, एएसआई पीताम्बर मंडल, महिला पुलिस कर्मियों और थाना सशस्त्र बल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Kolkata: कलकत्ता हाईकोर्ट ने की राज्य सूचना आयोग की कड़ी आलोचना, शिक्षक को जानकारी न देने पर लगाई फटकार


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time