जमशेदपुर: जमशेदपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अपराध की योजना बना रहे तीन अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई चोरी के कई सामान भी जब्त किए हैं।
सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि गोविंदपुर थाना क्षेत्र के काली मंदिर के पास कुछ युवक अपराध की योजना बनाने के लिए इकट्ठा हुए हैं। पुलिस ने मौके पर जाल बिछाकर कार्रवाई की और सैय्यद अज़हर इमाम, मोहम्मद असदुल्लाह और समीर खान को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारियों के पास से पुलिस ने एक देसी कट्टा, एक गोली, कई सोने-चांदी के आभूषण और तीन हजार रुपए नगद बरामद किए। जानकारी के अनुसार, सैय्यद अज़हर इमाम एक वांछित अपराधी है। उसके ऊपर पहले 11 मामले दर्ज हैं और वर्तमान में 5 मामलों में वांछित है।
पुलिस ने तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि बाकी चोरी के मामलों की जांच और अन्य संभावित अपराधियों की तलाश जारी है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: टेल्को ठीकेदार के ऑफिस से हुई दस लाख की लूट का खुलासा – दो आरोपी गिरफ्तार
There is no ads to display, Please add some



















































