जमशेदपुर: जमशेदपुर के बिरसा नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने विश्वकर्मा इंजीनियरिंग में हुई दस लाख रुपए और मोबाइल की लूट का खुलासा करते हुए दो अपराधियों को गिरफ्तार किया और उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार अपराधियों में अजीत बेहरा और बाबू सरदार उर्फ नेपु शामिल हैं।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से 1.23 लाख रुपए नगद, एक देसी कट्टा, जिंदा कारतूस, एक स्कूटी, हेलमेट और लूट के पैसों से खरीदा मोबाइल बरामद किया। इस संबंध में सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दी।
एसपी ने बताया कि लूट का मास्टरमाइंड अजीत बेहरा था, जो इसी कंपनी में काम करता था। उसका पहले से भी आपराधिक इतिहास रहा है। अजीत ने अपने चार साथियों के साथ मिलकर लूट की योजना बनाई थी। अब तक अजीत और उसके एक सहयोगी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।
आरोपियों ने 10.25 लाख रुपए की लूट से इनकार किया है। एसपी ने बताया कि लगभग साढ़े चार लाख रुपए की लूट हुई थी, जिसमें 1.23 लाख रुपए पुलिस ने रिकवर कर लिया है। बचे हुए दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस सक्रिय छापेमारी कर रही है।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: जुबली पार्क में बीच सड़क पर पत्नी ने पति को जमकर धुना, पैसे मांगने पर बढ़ा विवाद
There is no ads to display, Please add some


















































