Jamshedpur : फर्जी कंपनी के नाम पर कतर भेजे जाने का आरोप, जमशेदपुर के युवक ने लगाई इंसाफ की गुहार

  • परसुडीह निवासी मोहम्मद हसन ने आइकॉनिक ओवरसीज ऑफिस पर ठगी और मानव तस्करी का लगाया आरोप
  • कंपनी के मालिक और सहयोगियों पर कार्रवाई की मांग, मानव तस्करी की जांच की अपील

जमशेदपुर : परसुडीह के मकदमपुर निवासी मोहम्मद हसन ने शहर की आइकॉनिक ओवरसीज कंपनी पर ठगी और मानव तस्करी का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि कंपनी ने उन्हें अच्छी नौकरी दिलाने के नाम पर कतर भेजा, लेकिन वहां मजदूरी का काम कराया गया। मोहम्मद हसन का कहना है कि वह 10 महीने तक कतर में फंसे रहे, जहां उनसे बोरा ढोने जैसे काम करवाए गए। उन्होंने किसी तरह वहां से भारत लौटने में सफलता पाई। भारत आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपने साथ हुई ठगी की जानकारी दी।

इसे भी पढ़ें : Baharagoda : घाटशिला उपचुनाव : बहरागोड़ा सीमा पर वाहनों की सघन जांच, पुलिस ने बढ़ाई चौकसी

पीड़ित ने एसएसपी और परसुडीह थाना से लगाई न्याय की गुहार

पीड़ित के अनुसार, कंपनी के मालिक तब्बसुम परवीन और उसके सहयोगियों ने उनसे 70 हजार रुपये लिए थे — जिसमें 30 हजार ऑनलाइन और 40 हजार नकद दिए गए। लौटने के बाद जब उन्होंने विरोध किया, तो कंपनी से जुड़े लोग उनके घर पहुंचकर मारपीट और गालीगलौज करने लगे। उन्होंने आइकॉनिक ओवरसीज ऑफिस पर मानव तस्करी करने और सरकारी जमीन पर ऑफिस संचालित करने का आरोप लगाया है। मोहम्मद हसन ने पुलिस प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है और न्याय की गुहार लगाई है।

Spread the love

Related Posts

Gua : बाजार काली मंदिर के पास जलमिनार से लोहे के एंगल की चोरी, थाने में शिकायत

Gua : गुवा गुवा बाजार स्थित काली मंदिर के समीप लगाए गए जलमिनार से लगातार लोहे के एंगल चोरी होने का मामला सामने आया है। इसको लेकर मंदिर कमेटी के सदस्यों…

Spread the love

Gua : गोलियों की गूंज से दहला कोल्हान, रूटागुटू के घने जंगल में सुरक्षाबलों की नक्सलियों से मुठभेड़

गुवा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र स्थित टोंटो थाना अंतर्गत रूटागुटू के घने जंगल बुधवार तड़के गोलियों की आवाज से दहल उठे। कोबरा 209 बटालियन के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time