Jamshedpur : सड़क दुर्घटना में परसुडीह के युवक की मौत, जोमैटो कंपनी में डिलीवरी ब्वाय का करता था काम

जमशेदपुर : परसुडीह थाना क्षेत्र के हलुदबनी नामोटोला के रहने वाले एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई है। युवक आदित्यपुर में प्राइवेट कंपनी में पार्ट टाइम नौकरी करता था। गुरुवार की देर रात जब युवक घर लौट रहा था, तब उसे साकची गोल चक्कर के पास एक ट्रक ने टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में उसकी मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।बताया जा रहा है कि मृत युवक का नाम शुभ्र ज्योति नंदी है। वह जोमैटो कंपनी में पार्ट टाइम जॉब करता था। वह डिलीवरी का काम करता था। उसकी ड्यूटी आदित्यपुर इलाके में थी। बताया जा रहा है कि परिवार का वही अकेला कमाने वाला सदस्य था।

रात लगभग 11:30 बजे परिजनों को सूचना मिली कि उसके बेटे का एक्सीडेंट हो गया है। इसके बाद परिजन साकची गोल चक्कर के पास पहुंचे तो पता चला कि उसके बेटे को टीएमएच अस्पताल ले जाया गया है। यहां डॉक्टरों ने शुभ्रजीत नंदी को मृत घोषित कर दिया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। आरोपी ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : बर्मामाइंस में गार्ड को बंधक बनाकर लाखो रुपये मूल्य के बिजली के उपकरण की चोरी, अज्ञात के खिलाफ FIR

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा सेल बहाली में स्थानीय युवाओं को प्राथमिकता, मानकी व मुंडा ने जताया आभार

गुवा : गुवा सेल प्रबंधन द्वारा हाल ही में की जा रही बहाली प्रक्रिया में स्थानीय युवाओं एवं बेरोजगारों को प्राथमिकता दिए जाने से क्षेत्र में उत्साह और संतोष का…

Spread the love

Gua : गुवा सेल में बहाली में अनियमितता का आरोप, सशक्त संयुक्त मोर्चा ने जताया विरोध

गुवा : सशक्त संयुक्त मोर्चा गुवा की ओर से रामनगर स्थित भारतीय मजदूर संघ कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time