Jhadgram : झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज में इलाज के अभाव में नाबालिग की मौत, परिजनों का हंगामा

  • उचित इलाज नहीं मिलने से 17 वर्षीय भारती की मौत, परिवार ने लगाया गंभीर आरोप

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल में शुक्रवार को इलाज में लापरवाही के आरोप में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। झारखंड के चाकुलिया थाना क्षेत्र के मोटाबांधा गाँव की रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग भारती पातर को पेट दर्द की शिकायत पर पहले चाकुलिया अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर उसे गुरुवार को झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज भेजा गया। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल पहुंचने के बाद भी उसे उचित चिकित्सा सुविधा नहीं दी गई, जिसके कारण उसकी हालत और गंभीर हो गई। शुक्रवार दोपहर को इलाज के दौरान भारती की मौत हो गई।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची शिव मंदिर में चार हजार श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

इलाज में लापरवाही पर परिजनों का गुस्सा, पुलिस को करनी पड़ी दखलअंदाजी

नाबालिग की मौत के बाद अस्पताल परिसर में परिजनों और ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। स्थिति बिगड़ने पर झाड़ग्राम थाने की पुलिस को मौके पर बुलाया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया और अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा। मृतका के परिवार की ओर से इस घटना को लेकर अस्पताल प्रशासन के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अस्पताल प्रशासन से स्पष्टीकरण मांगा गया है।

Spread the love

Related Posts

Jadugoda : यूसिल अस्पताल जादूगोड़ा को नया सीएमओ मिला, डॉ एसडीएन शर्मा के सामने स्वास्थ्य व्यवस्था सुधार की बड़ी चुनौती

निवर्तमान सीएमओ एमके रजक से प्रभार लेकर डॉ शर्मा बने मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी कर्मचारियों और अधिकारियों ने दी बधाई यूसिल अस्पताल में सुविधाओं की कमी, प्रबंधन की भूमिका पर सवाल…

Spread the love

Baharagoda : मानुषमुड़िया PHC में जन आरोग्य समिति की बैठक, स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने पर मंथन

आयुष्मान भारत योजनाओं की समीक्षा, दवा उपलब्धता और फंड उपयोग पर विशेष जोर स्वास्थ्य शिविर और सरकारी योजनाओं की पहुंच बढ़ाने पर बनी सहमति बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत मानुषमुड़िया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *