Jamshedpur : दिल्ली हाफ मैराथन में जमशेदपुर के पुलिस इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा का शानदार प्रदर्शन

  • 2 घंटे 19 मिनट 11 सेकंड में पूरी की 21.10 किलोमीटर की दूरी, शहर का बढ़ाया मान
  • अन्य राज्यों और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों ने भी मैराथन में दिखाया दम

जमशेदपुर : वेदांत ग्रुप द्वारा आयोजित दिल्ली हाफ मैराथन में जमशेदपुर के साकची थाना प्रभारी सह पुलिस इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा ने 21.10 किलोमीटर की दौड़ 2 घंटे 19 मिनट 11 सेकंड में पूरी कर शहर का नाम रोशन किया। उनका औसत समय प्रति किलोमीटर 6 मिनट 36 सेकंड रहा। इस मौके पर वेदांत ग्रुप के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल और देश के खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। पुलिस विभाग और शहरवासियों ने आनंद मिश्रा की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और उनके साहसिक प्रयास की सराहना की।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : स्वर्गीय विजय सिन्हा की पुण्यस्मृति में जुगसलाई में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

दिल्ली हाफ मैराथन में भारतीय खिलाड़ियों ने भी दिखाई दमखम

अंतर्राष्ट्रीय वर्ग में पुरुषों की रेस के विजेता केन्या के एलेक्स मटाटा रहे, जिन्होंने 59:50 मिनट में खिताब अपने नाम किया। महिला वर्ग में लिलियन कासैट रेंगरुक ने 1:07:20 में इथियोपियाई प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़कर जीत हासिल की। भारतीय खिलाड़ी वर्ग में अभिषेक पाल ने पुरुष वर्ग का खिताब 1:04:17 के समय में जीता, जबकि महिला वर्ग में सीमा ने 1:11:23 के समय के साथ जीत हासिल की। आनंद मिश्रा पहले भी मुंबई, कोलकाता और अन्य मैराथन में भाग ले चुके हैं और इस उपलब्धि ने उनके करियर को और मजबूती दी है।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : हृदय दिवस पर ओल्ड एज होम के बुजुर्गों के लिए एसआरके कमलेश ने लगाया निःशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर

जमशेदपुर : विश्व हृदय दिवस के अवसर पर कैंप कोऑर्डिनेटर एसआरके कमलेश की ओर से बाराद्वारी स्थित ओल्ड एज होम में रह रहे बुजुर्गों के लिए निशुल्क कोलेस्ट्रॉल जांच शिविर…

Spread the love

Jhargram : झाड़ग्राम के सरकारी अस्पताल में दूर हुई 21 वर्षीय युवक की छह वर्ष पुरानी दृष्टि दोष की समस्या, डॉ. शांतनु पात्र ने किया सफल ऑपरेशन

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम  जिले में सरकारी स्वास्थ्य सेवा से जुड़ी एक उम्मीद जगाने वाली खबर सामने आई है। नयाग्राम सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. शांतनु पात्र ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time