Jamshedpur : स्वर्गीय विजय सिन्हा की पुण्यस्मृति में जुगसलाई में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर

  • फोर्टिस और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने 240 लोगों का किया परीक्षण
  • स्वास्थ्य शिविर ने बढ़ाई स्थानीय लोगों में स्वास्थ्य जागरूकता

जमशेदपुर : स्वर्गीय विजय सिन्हा चैरिटेबल ट्रस्ट की तत्वधान में कांग्रेस नेता स्वर्गीय विजय सिन्हा की पाँचवी पुण्यतिथि के अवसर पर आज जुगसलाई आर पी पटेल स्कूल प्रांगण में मेगा हेल्थ कैम्प आयोजित किया गया। इस शिविर में फोर्टिस अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की टीम ने सक्रिय सहयोग दिया। स्त्री विशेषज्ञ डॉ. हिना ख़ान, डेंटल डॉ. प्रियंका, नेत्र विशेषज्ञ ए एस जी टीम, फिज़ियोथेरेपी डॉ. हुसैन, फिजिशियन डॉ. एम मतीन, पी एफ टी जांच के लिए उदय शंकर, राज कपूर और फोर्टिस मैनेजर बिकेश सिन्हा सहित कई चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी शामिल रहे। कुल 240 लोगों का इस शिविर के माध्यम से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जुगसलाई के विधायक मंगल कालंदी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष परविंदर सिंह और जेएमएम नेता कुणाल सारंगी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

इसे भी पढ़ें : Ranchi : राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न, युवा सशक्तिकरण पर जोर

स्वास्थ्य जाँच शिविर ने ग्रामीण और शहरी जनता को किया लाभान्वित

शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में रविन्द्र झा, आनंद बिहारी दूबे, विजय यादव, रजनीश सिंह, चिन्न राव, सरदार शैलेन्द्र सिंह, पवन अग्रवाल, भगवान सिंह, कन्हैया सिंह, राजेश चौधरी और पवन तिवारी उपस्थित रहे। कांग्रेस के प्रदेश सचिव के के शुक्ल, जोगी मिश्रा, राजेंद्र सिंह, रखी श्रीवास्तव, नलिनी सिन्हा, चंदन जयसवाल, नीरज श्रीवास्तव, लाल चंद, रणजीत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, सनी सिन्हा, मिनहाज़ अहमद, जोगेंद्र सिंह, उमा शंकर परिहार, रवि सिन्हा, राजू गद्दी, लालचंद, सुदर्शन तिवारी, ललन प्रसाद, प्रवीण सिन्हा, अजय पांडेय, अमरेश ठाकुर, बसंत श्रीवास्तव, डी डी त्रिपाठी, श्रवण देबुका, मालखान दूबे, राजीव दूबे, नितेश सेठ सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी शिविर में सक्रिय भागीदारी निभाई। आयोजनकर्ता रविशंकर तिवारी, संतोष सिन्हा और ज्योति कुमार मिश्र ने इस स्वास्थ्य अभियान को सफल बनाने में प्रमुख भूमिका निभाई। शिविर ने न केवल स्वर्गीय विजय सिन्हा की पुण्यस्मृति को यादगार बनाया, बल्कि क्षेत्रवासियों के स्वास्थ्य सुधार में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया।


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर डालसा ने आयोजित किया जागरूकता कार्यक्रम, शारीरिक स्वास्थ्य की तरह ही मानसिक स्वास्थ्य भी हमारे समग्र जीवन के लिए जरूरी 

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय के निर्देशानुसार एवं डालसा सचिव कुमार सौरभ त्रिपाठी के मार्गदर्शन में मानगो चौक पर…

Spread the love

Jamshedpur : दुर्गा पूजा एवं आगामी त्योहारों के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों में सघन जांच अभियान चलाने का उपायुक्त ने दिया निर्देश

सभी सीएचसी में इसी सप्ताह रक्तदान शिविर, मिर्गी मरीजों का शत-प्रतिशत फॉलोअप एवं सभी प्रखंडों में फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे शुरू करने का निर्देश जमशेदपुर : समाहरणालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time