Jhargram : दुर्गापूजा पंडालों में मिलेगी निःशुल्क कानूनी सलाह, झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर में लगाए जाएंगे कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर

झाड़ग्राम : दुर्गापूजा घूमने आने वाले लोगों को इस बार पूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सलाह भी मिलेगी। झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से जिले के तीन दुर्गापूजा पंडालों में निःशुल्क कानूनी सहायता एवं जागरूकता शिविर लगाए जा रहे हैं। इन शिविरों के माध्यम से लोगों को पारिवारिक विवाद, जमीन से जुड़े मामलों सहित विभिन्न कानूनी समस्याओं के समाधान और निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त करने की जानकारी दी जाएगी।

गुरुवार शाम को गोपीबल्लभपुर के नयाबासन सार्वजनिक दुर्गोत्सव समिति के पूजा पंडाल में निःशुल्क कानूनी सहायता केंद्र का उद्घाटन झाड़ग्राम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं न्यायाधीश रीहा त्रिवेदी ने किया।

उन्होंने बताया कि सप्तमी से दशमी तक झाड़ग्राम, बेलपहाड़ी और गोपीबल्लभपुर के तीन पूजा पंडालों में ये शिविर संचालित किए जाएंगे। प्रत्येक शिविर में प्रतिदिन दो ‘अधिकार मित्र’ उपस्थित रहेंगे। वे आम लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जागरूक करेंगे तथा जरूरतमंदों को कानूनी सहायता प्राप्त करने का तरीका बताएंगे।

उद्घाटन कार्यक्रम में गोपीबल्लभपुर थाने के इंस्पेक्टर इंचार्ज अजय कुमार सिंह, गोपीबल्लभपुर-1 ब्लॉक के संयुक्त प्रखंड विकास पदाधिकारी सुशांत कुंडू सहित पूजा समिति के विभिन्न पदाधिकारी उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : राष्ट्रीय अंधत्व एवं दृष्टि दिव्यांगता नियंत्रण कार्यक्रम के तहत शिक्षाकर्मियों के बीच किया गया निःशुल्क चश्मे का वितरण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : रंभा कॉलेज में दुर्गोत्सव का आयोजन,  नव दुर्गा का रूप धर छात्राओं ने महिषासुर मर्दिनी का किया मंचन

जमशेदपुर : रंभा कॉलेज ऑफ एजुकेशन एवं रंभा कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में दुर्गोत्सव धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्राचार्या डॉ. कल्याणी कबीर…

Spread the love

Chaibasa : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में विश्व ओजोन दिवस के प्रतिभागी हुए पुरष्कृत

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) : टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल, नोवामुंडी में विश्व ओजोन दिवस के प्रतिभागियों को पुरष्कृत किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत नवरात्रि को मद्देनजर रखते हुए भगवती वंदना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time