Jhargram: JSM को मिला नया चेहरा, सतेंद्र बागरी ने लिया स्वराज स्थापित करने का संकल्प

झाड़ग्राम:  जंगलमहल स्वराज मोर्चा (JSM) में आज मध्यप्रदेश के सतना जिले के ऊर्जावान युवा नेता सतेंद्र कुमार बागरी का औपचारिक स्वागत किया गया। बागरी अब तक मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई जिलों में राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

JSM के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने उनका स्वागत करते हुए कहा, “सतेंद्र जी के हमारे परिवार से जुड़ने पर हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन। उनके आने से संगठन के राष्ट्रीय मिशन में नई ऊर्जा का संचार होगा।”

संगठन से जुड़ने पर सतेंद्र बागरी ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे JSM का हिस्सा बनने का अवसर मिला। देश में स्वराज की प्रतिष्ठा के लिए मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”

JSM का मानना है कि बागरी के समर्पण और नेतृत्व से स्वराज के विचार को देशभर में फैलाने का अभियान और मजबूत होगा, साथ ही संगठनात्मक कार्यों में नई गति आएगी।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jhargram: झाड़ग्राम में 184 बटालियन की देशभक्ति लहर — पैदल और बाइक रैली से फैला जोश

Spread the love

Related Posts

Kharagpur : खड़गपुर मंडल अंतर्गत रेलवे स्टेशनों का सीआरएस ने किया निरीक्षण, खामियां सुधारने का निर्देश

खड़गपुर :नवनिर्मित सांकराइल–संतरागाछी ब्रॉड गेज लिंक लाइन के परिचालन से पूर्व एक महत्वपूर्ण कदम के तहत बृजेश कुमार मिश्रा , कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस), साउथ ईस्टर्न सर्कल, कोलकाता ने…

Spread the love

Jhargram : नालसा की जागृति व आशा परियोजना और पोक्सो अधिनियम से अवगत हुए लोग

झाड़ग्राम : गोपी बल्लभपुर  द्वितीय ब्लॉक के पेटबिंधी ग्राम पंचायत कार्यालय में मंगलवार को विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम पेटबिंधी ग्राम पंचायत के पहल पर तथा…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *