झाड़ग्राम: जंगलमहल स्वराज मोर्चा (JSM) में आज मध्यप्रदेश के सतना जिले के ऊर्जावान युवा नेता सतेंद्र कुमार बागरी का औपचारिक स्वागत किया गया। बागरी अब तक मध्यप्रदेश और उत्तरप्रदेश के कई जिलों में राजनीतिक और सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।
JSM के केंद्रीय अध्यक्ष अशोक महतो ने उनका स्वागत करते हुए कहा, “सतेंद्र जी के हमारे परिवार से जुड़ने पर हार्दिक शुभकामनाएं और अभिनंदन। उनके आने से संगठन के राष्ट्रीय मिशन में नई ऊर्जा का संचार होगा।”
संगठन से जुड़ने पर सतेंद्र बागरी ने कहा, “यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे JSM का हिस्सा बनने का अवसर मिला। देश में स्वराज की प्रतिष्ठा के लिए मैं पूरी निष्ठा से काम करूंगा।”
JSM का मानना है कि बागरी के समर्पण और नेतृत्व से स्वराज के विचार को देशभर में फैलाने का अभियान और मजबूत होगा, साथ ही संगठनात्मक कार्यों में नई गति आएगी।
इसे भी पढ़ें : Jhargram: झाड़ग्राम में 184 बटालियन की देशभक्ति लहर — पैदल और बाइक रैली से फैला जोश
There is no ads to display, Please add some



















































