देश के पहले प्रौद्योगिकी संस्थान IIT Kharagpur की प्लेटिनम जुबली पर 75 रुपये का चांदी का सिक्का जारी

खड़गपुर:  IIT खड़गपुर अपने 75वें स्थापना वर्ष का जश्न मना रहा है। 1951 में स्थापित यह देश का पहला प्रौद्योगिकी संस्थान है और राष्ट्रीय महत्व का दर्जा रखता है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक कार्य विभाग ने 12 अगस्त 2025 को गजट अधिसूचना जारी कर बताया कि इस खास मौके पर 75 रुपये का चांदी का स्मारक सिक्का जारी होगा।

सिक्के की खासियत
वजन: 40 ग्राम
धातु: शुद्ध चांदी
एक तरफ: प्लेटिनम जुबली का लोगो, हिंदी और अंग्रेजी में संस्थान का नाम और ‘प्लेटिनम जुबली’ लिखा होगा।
दूसरी तरफ: अशोक स्तंभ, रुपये का चिन्ह, मूल्यवर्ग ‘75’ और हिंदी व अंग्रेजी में ‘भारत’ अंकित होगा।

मुद्राशास्त्री सुधीर लुणावत ने बताया कि सिक्का भारत सरकार की कोलकाता टकसाल में तैयार हुआ है और यह प्रचलन में नहीं आएगा। इसे जारी होने के बाद सीधे कोलकाता टकसाल से खरीदा जा सकेगा।

 

 

इसे भी पढ़ें :  आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश पर जोरदार बहस, Supreme Court ने फैसला रखा सुरक्षित

Spread the love
  • Related Posts

    Kharagpur : योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर और मन के बीच सामंजस्य स्थापित करने वाली समग्र स्वास्थ्य पद्धति है : ललित मोहन पांडेय 

    दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन खड़गपुर  : दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर मंडल में 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 का आयोजन…

    Spread the love

    Jhargram : ससुराल में जमाई बाबू की हुई जमकर खातिरदारी, श्रद्धा, उत्साह व आत्मीय माहौल के बीच मना ‘जमाई षष्ठी’

    बंगाली परिवारों में महिलाओं ने भगवान षष्ठी की पूजा कर दामादों की सुख-समृद्धि और लंबी आयु की कामना की झाड़ग्राम : बंगाल की पारंपरिक संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों का प्रतीक ‘जमाई…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time