Jhargram: झाड़ग्राम में SBI को लगा बड़ा चूना, फर्जी पहचान पर लिया 10 लाख का ऋण

झाड़ग्राम:  झाड़ग्राम शहर से सटे दहीजुड़ी स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा में एक व्यक्ति ने फर्जी पहचान पत्र के सहारे 10 लाख रुपये का ऋण लिया और बाद में फरार हो गया. आरोपी ने झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एक कर्मचारी की पहचान का इस्तेमाल कर यह ऋण प्राप्त किया.

बैंक अधिकारियों के अनुसार, ऋण लेने के बाद जब वह समय पर किस्त नहीं चुकाने लगा, तो उसे कई बार नोटिस भेजा गया. लेकिन सभी नोटिसों का कोई उत्तर नहीं मिला.
काफी समय तक संपर्क नहीं होने पर बैंक ने आरोपी के खिलाफ 5 मार्च को बिनपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की. जांच में पता चला कि आरोपी का असली नाम अभिजीत सरकार है और वह दक्षिण 24 परगना जिले के पाटुली इलाके का रहने वाला है.

बिनपुर थाना के जांच अधिकारी उमाकांत पाइडा ने स्वयं पिछले 15 दिनों से आरोपी के मोबाइल की लोकेशन ट्रैक कर रहे थे. अथक प्रयासों के बाद आरोपी को कल रात दक्षिण 24 परगना के पाटुली इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया. पुलिस का मानना है कि आरोपी ने जानबूझकर फर्जी पहचान के सहारे ऋण लिया और फरार होने की योजना पहले से ही बना रखी थी.

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आज झाड़ग्राम जिला अदालत में पेश किया गया. न्यायालय ने उसे 8 दिनों की पुलिस हिरासत में भेजने का आदेश दिया है. अब पुलिस उससे फर्जी दस्तावेजों के स्रोत, बैंक कर्मचारियों से संभावित मिलीभगत और अन्य संभावित पीड़ितों के बारे में पूछताछ करेगी.

 

इसे भी पढ़ें : Shivraj Singh Chauhan: हड़बड़ी में धर्मपत्नी को ही भूले केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान, फिर जो हुआ….

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Kharagpur : देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर चलाया गया रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान, SER के 367 स्टेशनों पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

खड़गपुर :  विशेष अभियान 6.0 के तहत गुरुवार को देशभर के 7,000 से अधिक रेलवे स्टेशनों पर रेल जन संवाद और विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस दौरान रेलवे अधिकारियों…

Spread the love

Jamshedpur : मानगो में बंद घर से लाखों की चोरी, दुर्गा पुजा घुमने गया था परिवार 

जमशेदपुर : मानगो के एम.जी.एम थाना अंतर्गत हिल व्यू कॉलोनी में रहने वाले अनुपम ओझा के घर चोरों ने बीती रात लगभग बारह लाख रुपए के गहने एवं डेढ़ लाख…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time