Jhargram : झाड़ग्राम के निगुई जंगल से महिला का शव बरामद, इलाके में सनसनी

  • दो दिनों से लापता थी महिला, शरीर पर मिले चोट के कई निशान
  • जंगल से महिला का शव मिलने से मचा हड़कंप

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिले के नयाग्राम थाना क्षेत्र अंतर्गत निगुई इलाके के जंगल से एक महिला का शव बरामद होने से शुक्रवार को इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार शव पर चोट के कई निशान पाए गए हैं, जिससे घटना को लेकर रहस्य और गहरा गया है। मृत महिला की पहचान लक्ष्मी मुर्मू (उम्र 37 वर्ष) के रूप में हुई है। परिवार सूत्रों ने बताया कि लक्ष्मी मुर्मू बीते दो दिनों से लापता थीं। वह घर से दवा लाने के लिए पड़ोसी जिले के केशियाड़ी गई थीं, लेकिन उसके बाद वापस घर नहीं लौटीं। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

इसे भी पढ़ें : Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

शुक्रवार को पुलिस को निगुई जंगल से एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और शव की पहचान लक्ष्मी मुर्मू के रूप में की। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए झाड़ग्राम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जंगल से महिला का शव बरामद हुआ है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला की मौत हत्या के कारण हुई है या किसी अन्य वजह से।

Spread the love

Related Posts

Palamu : पलामू में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते पंचायत रोजगार सेवक रंगेहाथ गिरफ्तार

कूप निर्माण की राशि आवंटन के एवज में मांग रहा था 7 हजार रुपये शिकायत के बाद एसीबी ने बिछाया जाल पलामू : पलामू भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम…

Spread the love

Potka : धान कटौती और भुगतान में देरी को लेकर कांग्रेस का आक्रोश, एक सप्ताह में सुधार नहीं हुआ तो होगा आंदोलन

पोटका में प्रेस वार्ता कर कांग्रेस नेताओं ने मिल प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप धान खरीद में अवैध कटौती का आरोप, किसानों को हो रहा भारी नुकसान पोटका : पोटका…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *