रांची: आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में शिवरात्रि महोत्सव समिति, बाबा वैद्यनाथधाम, देवघर के सदस्यों से मुलाकात की. इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री को 26 फरवरी को बाबा मंदिर, देवघर में आयोजित होने वाले शिव बारात में शामिल होने के लिए आमंत्रण पत्र सौंपा.

समिति के सदस्य
मुख्यमंत्री से मुलाकात करने वाले प्रमुख सदस्यों में शिवरात्रि महोत्सव समिति के अध्यक्ष अभिषेक आनंद, पंडा धर्मरक्षिणी सभा के पूर्व महासचिव कार्तिक नाथ ठाकुर, मंत्री अरुणानंद झा, चंद्रशेखर खवाड़े, अपूर्वानंद झा और धर्मेंद्र सिंह शामिल थे.
शिव बारात का महत्व
इस बारात का आयोजन हर साल बड़े धूमधाम से किया जाता है और यह देवघर में श्रद्धालुओं के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर होता है. मुख्यमंत्री ने समारोह में भाग लेने के लिए अपनी सहमति दी और इस धार्मिक आयोजन के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दी.
इसे भी पढ़ें : Jharkhand के जिमनास्टों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सफलता, मुख्यमंत्री से खिलाड़ियों ने की मुलाकात
There is no ads to display, Please add some


















































