Jharkhand के जिमनास्टों की राष्ट्रीय चैंपियनशिप में सफलता, मुख्यमंत्री से खिलाड़ियों ने की मुलाकात

रांची: आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के खिलाड़ियों से भेंट की. इस दौरान खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि इस वर्ष 10 से 13 जनवरी तक जम्मू में आयोजित राष्ट्रीय एरोबिक जिम्नास्टिक चैंपियनशिप में झारखंड के जिमनास्टों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए दो पदक हासिल किए हैं.


नेशनल गेम्स में क्वालीफाई
खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी कि उत्तराखंड में आयोजित होने वाले नेशनल गेम्स के ऐरो डांस इवेंट के लिए झारखंड की पांच खिलाड़ियों की टीम ने क्वालीफाई किया है.

मुख्यमंत्री का अभिनंदन
मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को पदक जीतने के लिए बधाई दी और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं. इस अवसर पर झारखंड जिमनास्टिक एसोसिएशन के एडमिन सेक्रेटरी दीपक कुमार साहू, जिमनास्ट विकास कुमार गोप, चाहत कुमार केरकेट्टा, दीपिका लामा, आयुष, टोनू गोपाल, अमित गोप, अनुराग कुमार, हेमा कुमारी और प्रिया यादव भी उपस्थित थे.

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: CM Schools of Excellence में नामांकन के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जानें अंतिम तिथि

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मदीना मस्जिद के समीप मोहर्रम के मौके पर लंगर एवं शरबत का किया गया वितरण 

जमशेदपुर : मानगो आजाद बस्ती रोड नंबर 9 स्थित मदीना मस्जिद के सामने झामुमो युवा नेता अहमद अंसारी के नेतृत्व में शुक्रवार को मोहर्रम के उपलक्ष्य में मुस्लिम समाज के…

Spread the love

Gua : इस्को मध्य विद्यालय गुवा में उत्साहपूर्वक मनाया गया 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

गुवा : 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बीएसएल-सेल गुवा द्वारा संचालित इस्को मध्य विद्यालय, गुवा में सेल के सौजन्य से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया।…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time