Jharkhand: प्रेमिका का जघन्य अपराध, हत्या कर शव को जंगल में फेंका – 27 दिन बाद पुलिस ने किया गिरफ्तार

लातेहार: महुआडांड़ थाना क्षेत्र में एक जघन्य हत्या का मामला सामने आया है, जहां पम्मी कुमारी नामक महिला ने अपने प्रेमी मिट्ठू नगेशिया की हत्या पत्थर से सिर पर वार करके की और बाद में एक दोस्त की मदद से शव को पास के जंगल में फेंक दिया. पुलिस ने 27 दिन बाद इस अपराध का खुलासा किया है और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है. शव को ठिकाने लगाने में सहयोग करने वाले उसके दोस्त की तलाश जारी है.

हत्या का खुलासा 27 दिन बाद
महुआडांड़ थाना क्षेत्र के तिसिया जंगल से बुधवार की शाम युवक का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद पुलिस ने संदेह के आधार पर पम्मी कुमारी से पूछताछ की. पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया. पुलिस ने गुरुवार को उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. शव को ठिकाने लगाने में मदद करने वाले उसके दोस्त की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

बचाव में मारा था पत्थर, प्रेमी की मौत हो गई
आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि 6 मार्च को मिट्ठू नगेशिया शराब के नशे में उसके घर पहुंचा और उसके साथ मारपीट करने लगा. परेशान होकर पम्मी कुमारी ने बचाव में उसके सिर पर पत्थर से कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पम्मी ने यह भी बताया कि इस घटना के बाद उसने एक युवक की मदद से मिट्ठू के शव को पास के जंगल में फेंक दिया और शव को पत्तों से ढंक दिया.

गुमशुदगी के 27 दिन बाद मिला शव
मिट्ठू नगेशिया 6 मार्च से लापता था और उसके परिजनों ने 13 मार्च को उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट महुआडांड़ थाना में दर्ज कराई थी. इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. 30 मार्च को गांव के कुछ लोगों ने तिसिया जंगल में एक सिर से उखड़े बाल देखे और पुलिस को सूचित किया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गहन छानबीन की और पत्तों से ढका हुआ शव बरामद किया. बाद में यह शव मिट्ठू नगेशिया का ही था.

पुलिस की कार्रवाई जारी
पम्मी कुमारी के घर पर पूछताछ के बाद पुलिस ने इस हत्या के मामले में महत्वपूर्ण सुराग हासिल किए. अब पुलिस उसकी हत्या में सहयोग करने वाले अन्य व्यक्ति की तलाश कर रही है. थाना प्रभारी इंद्रदेव राजभर ने बताया कि मामले में आगे की जांच जारी है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें : Potka: विधायक संजीव सरदार ने प्रखंड कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, BDO और JE रहे नदारत

Spread the love

Related Posts

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Jamshedpur : कैरव गांधी अपहरण कांड का मास्टरमाइंड तेजिंदर धराया, फिरौती की रकम लेने अथवा नहीं लेने से उठेगा पर्दा

अपहरण की वारदात को अंजाम देने के बाद भाग जाता था विदेश जमशेदपुर :  बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के सीएच एरिया निवासी युवा उद्यमी कैरव गांधी के अपहरण मामले में पुलिस…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *