खड़गपुर : रेलवे ट्रैक की रात्रि गश्त के दौरान संदिग्ध गतिविधियों और वस्तुओं पर समय रहते नजर डालकर रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले खड़गपुर मंडल के दो ट्रैक मेंटेनरों को सम्मानित किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ललित मोहन पांडेय ने ट्रैक मेंटेनर-III संजय सिंह और ट्रैक मेंटेनर-IV भीम महतो को नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र देकर उनके सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना की।
7-8 सितंबर की रात झाड़ग्राम – गिधनी सेक्शन में ब्रिज संख्या 103 (किमी 156/5-7) के पास स्थिर गश्त के दौरान संजय सिंह ने तीसरी लाइन पर तीन अज्ञात लोगों को चलते देखा। टॉर्च की रोशनी डालने पर तीनों मौके से भाग गए। निरीक्षण में ट्रैक पर एक क्रोबार पड़ा मिला, जिससे संदिग्ध गतिविधि की आशंका हुई।
इसी रात करीब 22:05 बजे रात की गश्त के दौरान भीम महतो को अप लाइन के किमी 156/1-3 पर एक बैग, दो हैक्सॉ ब्लेड, तार का टुकड़ा और पानी की बोतल मिली। उन्होंने तत्काल अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलते ही आरपीएफ, एएसएम, सेक्शनल पीडब्ल्यूआई और संबंधित कर्मचारियों ने अप, डाउन व तीसरी लाइन की जांच की। ट्रैक सुरक्षित पाए जाने के बाद रेल परिचालन सामान्य किया गया। दोनों कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई को मंडल ने सुरक्षा व्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण बताया।
इसे भी पढ़ें : Kharagpur : धालभूमगढ़ स्टेशन से लावारिश हालत में घुमती मिली 17 वर्षीय किशोरी, RPF ने वन स्टॉप सेंटर को सौंपा
There is no ads to display, Please add some


















































