ख्वाजा आसिफ का बड़ा दावा, कहा – अब सऊदी अरब करेगा पाकिस्तान की रक्षा

नई दिल्ली:  पाकिस्तान और सऊदी अरब के बीच हुए डिफेंस डील पर अब कई गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परमाणु तकनीक ट्रांसफर से लेकर भारत-पाक जंग और इजरायल के खतरे तक चर्चाएं तेज हैं। इस बीच पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने बड़ा बयान देते हुए कहा है कि अगर भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध होता है तो सऊदी अरब भी पाकिस्तान की तरफ से इसमें शामिल होगा।

शुक्रवार (19 सितंबर) को पत्रकारों से बातचीत में ख्वाजा आसिफ ने कहा, “अगर भारत पाकिस्तान पर हमला करता है तो सऊदी अरब हमारी रक्षा करेगा। इसमें कोई शक नहीं।” उन्होंने इस समझौते को NATO के अनुच्छेद 5 की तरह बताया, जिसके तहत किसी एक सदस्य पर हमला सभी पर हमला माना जाता है। आसिफ ने साफ किया कि यह समझौता “रक्षात्मक” है, आक्रामक नहीं।

पाक रक्षामंत्री ने कहा कि जरूरत पड़ने पर पाकिस्तान की परमाणु क्षमताएं भी सऊदी अरब को उपलब्ध होंगी। हालांकि पाकिस्तान की आधिकारिक नीति कहती है कि परमाणु हथियार सिर्फ भारत के खिलाफ इस्तेमाल किए जा सकते हैं। उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान ने हमेशा अंतरराष्ट्रीय नियमों का पालन किया है और परमाणु प्रतिष्ठानों के निरीक्षण की अनुमति दी है।

सऊदी अरब के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि यह समझौता व्यापक है और इसमें सभी सैन्य साधन शामिल हैं। शर्त यह है कि अगर किसी एक देश पर हमला होगा तो उसे दोनों देशों पर हमला माना जाएगा। यह पैक्ट पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ के हालिया रियाद दौरे के दौरान साइन किया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Trump ने बढ़ाया H-1B वीजा शुल्क, भारतीय आईटी प्रोफेशनल्स पर बढ़ेगा दबाव

Spread the love
  • Related Posts

    Baharagoda : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुरेश जाना का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर

    कांग्रेस के कद्दावर नेता के निधन से राजनीतिक और सामाजिक जगत में शोक बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के साकरा पंचायत अंतर्गत शासन गांव निवासी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ…

    Spread the love

    Jamshedpur : मानगो नगर निगम वार्ड 21 से मोहम्मद शमशेर ने ठोकी दावेदारी, किया नामांकन दाखिल

    नामांकन के बाद समर्थकों में दिखा उत्साह, विकास के मुद्दों को बनाया चुनावी आधार जमशेदपुर : मानगो नगर निगम क्षेत्र के बादाम सही रोड नंबर 7 स्थित वार्ड संख्या 21…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *