Kolkata: पीएम ने अलीपुरद्वार और कूचबिहार में 1010 करोड़ की योजनाओं का किया उद्घाटन

पीएम ने कहा विकसित राष्ट्र निर्माण में बंगाल की भागीदारी अपेक्षित 

कोलकाता: प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम बंगाल के अलीपुरद्वार और कूचबिहार में  शहरी गैस वितरण परियोजना की आधारशिला रखी.1010 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत वाले इस प्रोजेक्ट का मकसद 2.5 लाख से ज्यादा घरों, 100 से ज्यादा वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों और उद्योगों को पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) उपलब्ध कराना है. इसके अलावा सरकार की तरफ से निर्धारित न्यूनतम कार्य कार्यक्रम (एमडब्ल्यूपी) लक्ष्यों के अनुरूप लगभग 19 सीएनजी स्टेशन स्थापित करके वाहनों को सीएनजी उपलब्ध कराने का भी लक्ष्य है.

इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को नई गति

उन्होंने कहा कि अलीपुरद्वार की ये भूमि सिर्फ सीमाओं से नहीं संस्कृतियों से जुड़ी है. एक ओर भूटान की सीमा है, दूसरी ओर आसाम का अभिनंदन है. एक ओर जलपाईगुड़ी का सौंदर्य है, दूसरी ओर कूचबिहार का गौरव है.आज इसी समृद्ध भू-भाग पर मुझे आप सबके दर्शन करने का सौभाग्य मिला है.आज जब भारत ‘विकसित राष्ट्र’ की ओर बढ़ रहा है, तो बंगाल की भागीदारी अपेक्षित भी है और अनिवार्य भी है. इसी इरादे के साथ केंद्र सरकार यहां लगातार इंफ्रास्ट्रक्चर, इनोवेशन और इन्वेस्टमेंट को नई गति दे रही है.

इसे भी पढ़ेंJamshedpur: संजय सिंह हितैषी ने भाजपा पर साधा निशाना, कहा-क्षत्रिय समाज की खामोशी और धैर्य का न लें इंतहान

Spread the love
  • Related Posts

    Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

    रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

    Spread the love

    BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

    जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *