‘Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi’ सीजन 2 का प्रोमो आया सामने, Smriti Irani की वापसी से फैंस रोमांचित

मुंबई: भारतीय टेलीविजन की सबसे लोकप्रिय बहुओं में शुमार तुलसी वीरानी एक बार फिर छोटे पर्दे पर लौट रही हैं। स्मृति ईरानी, जिन्होंने ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में तुलसी का किरदार निभाकर हर घर में खास जगह बनाई थी, अब सीजन 2 के साथ वापसी कर रही हैं।

इस शो ने 8 वर्षों तक भारतीय दर्शकों के दिलों पर राज किया था और स्मृति को उनके असली नाम से ज़्यादा तुलसी के नाम से पहचाना जाने लगा था।

प्रोमो देखकर भावुक हुए फैंस
हाल ही में इस बहुप्रतीक्षित सीजन का पहला प्रोमो स्टार प्लस पर जारी किया गया। प्रोमो में स्मृति ईरानी वही पुराना जादू बिखेरती नज़र आईं। दरवाज़ा खोलते हुए दर्शकों का स्वागत करती तुलसी को देखकर सोशल मीडिया पर प्रशंसकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई।

किसी ने लिखा, “हमें तृप्ति को भी इस सीजन में वापस चाहिए।” तो किसी ने कमेंट किया, “इस ओजी शो को दोबारा देखने का इंतज़ार नहीं हो रहा। धन्यवाद एकता कपूर इसे फिर से लाने के लिए।”

कब और कहां देख सकते हैं शो?
‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी – सीजन 2’ का प्रसारण 29 जुलाई 2025 से शुरू होगा। यह शो रात 10:30 बजे से स्टार प्लस पर प्रसारित किया जाएगा। साथ ही, दर्शक इसे जियो सिनेमा/हॉटस्टार जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी कभी भी देख सकेंगे।

हालांकि, यह शो सप्ताह में कितने दिन प्रसारित होगा, इस पर अब तक कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

इसे भी पढ़ें : Dipika Kakkar: बीमारी के बीच यूट्यूब लाइव में फैंस से जुड़ीं दीपिका कक्कड़, कमबैक पर दिया बड़ा बयान

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सुरभि के अखिल भारतीय कवि सम्मेलन में दिग्गज कवियों ने हास्य व्यंग्य की फुहारों से श्रोताओं को किया सराबोर

    कवि सम्मेलन से सांस्कृतिक चेतना सशक्त होती है और नई पीढ़ी को साहित्य से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है : काले जमशेदपुर : साहित्य, कला और संस्कृति को समर्पित संस्था…

    Spread the love

    Chakradharpur : चक्रधरपुर मंडल में पुष्प प्रदर्शनी और रंगोली प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

    रेलवे कर्मचारियों और परिवारजनों ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा चक्रधरपुर : चक्रधरपुर मंडल में आयोजित पुष्प प्रदर्शनी और पुष्प-पंखुड़ी रंगोली प्रतियोगिता में रेलवे कर्मचारियों और उनके परिवारजनों ने उत्साह और…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time