Latehar : लातेहार की घाटियों में भूस्खलन से दहशत, सड़क हुई ध्वस्त

  • भारी बारिश से बार-बार हो रहे भूस्खलन, मरम्मत कार्य जारी
  • बारेसांड घाटी में भी भूस्खलन से बाधित रहा यातायात

लातेहार : जिले की घाटियों में लगातार भूस्खलन की घटनाओं ने लोगों में दहशत का माहौल बना दिया है। ताजा मामला जिला मुख्यालय को सरयू, गारू, महुआडांड़ और नेतरहाट से जोड़ने वाली सड़क पर सामने आया है। सरयू घाटी में भूस्खलन के कारण सड़क का एक हिस्सा ध्वस्त हो गया, जिससे यातायात प्रभावित हो गया। हालांकि प्रशासन ने स्थिति को गंभीरता से लेते हुए मरम्मत कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया है। जिले का बड़ा हिस्सा पठारी क्षेत्र होने के कारण इन इलाकों तक पहुंचने के लिए घाटियों को पार करना पड़ता है। ऐसे में बरसात के मौसम में सड़क से गुजरना बेहद खतरनाक हो जाता है।

इसे भी पढ़ें : Seraikela : सरायकेला पुलिस ने बरामद किए 109 मोबाइल, मालिकों को लौटाए

सरयू घाटी में सड़क ध्वस्त, यातायात पर असर

लगातार हो रही भारी बारिश से लातेहार जिले की घाटियों में भूस्खलन की घटनाएं बढ़ रही हैं। सड़क के एक ओर ऊंची पहाड़ियां और दूसरी ओर गहरी घाटियां होने से खतरा और बढ़ जाता है। कुछ दिन पहले बारेसांड घाटी में भी भूस्खलन हुआ था, जिससे करीब 8 से 10 घंटे तक यातायात बाधित रहा। ग्रामीणों और राहगीरों का कहना है कि बारिश के दिनों में घाटियों से गुजरते समय हमेशा जान का खतरा बना रहता है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और सुरक्षित मार्ग से यात्रा करने की सलाह दी है।

Related Posts

Jadugora : हरियाणा में कंपनी दुर्घटना में मारे गए जादूगोड़ा के चार युवकों का शव पहुंचते ही गमगीन हुआ माहौल, दाह संस्कार में उमड़ी भीड़

जादूगोड़ा :  गुरूग्राम (हरियाणा) के सिग्नेचर ग्लोबल लिमिटेड में हादसे में बीते 9 मार्च को मारे गए जादूगोड़ा के चार युवकों का शव शुक्रवार पहुंचा. शव पहुंचते ही माहौल पूरी…

Jamshedpur : सिदगोड़ा में हाइवा की चपेट में आकर 10 वर्षीय बच्चे की मौत, आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम

जमशेदपुर : सिदगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित लाल भट्ठा मेन रोड पर शुक्रवार की शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *