Bihar: पारस अस्पताल में दिनदहाड़े हत्या के बाद सियासी घमासान में घिरी पटना की कानून व्यवस्था

पटना:  राजधानी पटना के भीड़भाड़ वाले इलाके में स्थित पारस अस्पताल में मंगलवार को दिनदहाड़े हुई हत्या ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया है. हथियारों से लैस पांच अपराधी अस्पताल के भीतर घुसे और आईसीयू में भर्ती मरीज चंदन मिश्रा को गोली मार दी. चंदन मिश्रा मूल रूप से बक्सर जिले के सोनबरसा गांव का रहने वाला था और पैरोल पर जेल से बाहर आया था.

हत्या की इस दुस्साहसिक वारदात के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए. घटना के बाद अस्पताल परिसर और आसपास के इलाकों में हड़कंप मच गया.

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मी जांच में जुटे हैं, लेकिन अब तक अपराधियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है. इस बीच प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया है कि पांच अपराधियों ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

सांसद पप्पू यादव को अस्पताल में प्रवेश से रोका गया
इस वारदात के बाद जब पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़ित परिजनों से मिलने पारस अस्पताल पहुंचे, तो उन्हें पुलिस ने अस्पताल के अंदर जाने से रोक दिया. इस दौरान उनकी पुलिसकर्मियों से हल्की बहस भी हुई.

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने कहा, “बिहार में अब कोई भी सुरक्षित नहीं है. अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और सरकार केवल तमाशबीन बनी हुई है.”

तेजस्वी यादव का तीखा हमला
राजद नेता और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस घटना पर सरकार को घेरा. उन्होंने कहा,
“अपराधियों ने अस्पताल के ICU में घुसकर गोली मारी. क्या अब बिहार में कोई भी कहीं भी सुरक्षित नहीं रहा? क्या यही सुशासन है? ये तो वही दृश्य है जो 2005 से पहले दिखते थे.”

कांग्रेस ने सरकार पर कसा तंज
बिहार कांग्रेस ने भी इस घटना पर प्रतिक्रिया दी. अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पोस्ट में पार्टी ने लिखा,
“राजधानी पटना के अस्पताल में सरेआम गोलीबारी. अपराध अब इतना ‘स्वस्थ’ हो गया है कि उसने अस्पताल का रुख कर लिया है. राज्य में कानून-व्यवस्था सिर्फ प्रेस कॉन्फ्रेंसों तक सीमित है.”

 

इसे भी पढ़ें : Bihar: विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश ने दी बड़ी सौगात, निःशुल्क मिलेगी 125 यूनिट बिजली

Spread the love

Related Posts

Ramgrah : मुख्यमंत्री सपत्नीक पहुंचे रजरप्पा, मां छिन्नमस्तिका मंदिर की पूजा

रामगढ़ : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन अपनी धर्मपत्नी सह विधायक कल्पना सोरेन के साथ शनिवार को रजरप्पा के प्रसिद्ध मां छिन्नमस्तिका मंदिर पहुंचे. इस दौरान दोनों ने वहां पूजा-अर्चना की तथा…

Spread the love

BREAKING : हिदायतुल्लाह खान ने जान पर खतरे की आशंका जतायी, डीजीपी, जमशेदपुर एसएसपी व सरायकेला-खरसावां के एसपी को दी जानकारी

जमशेदपुर : झारखंड मुक्ति मोर्चा के वरिष्ठ नेता सह राज्य अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष हिदायतुल्लाह खान ने अपनी जान पर खतरे की आशंका जतायी. उन्होंने कहा कि कुछ आपराधिक प्रवृति…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *